
पाकिस्तान में बवाल, एक दिन में पास हो गए 21 बिल, डिप्टी स्पीकर को हटाने एकजुट हुआ विपक्ष
AajTak
विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. विपक्षी पार्टियों की मांग है कि कासिम सूरी को तुरंत प्रभाव से पद से हटाया जाए.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सियासत में बड़ा भूचाल आ गया है. विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. विपक्षी पार्टियों की मांग है कि कासिम सूरी को तुरंत प्रभाव से पद से हटाया जाए. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, गुरुवार को पाकिस्तानी संसद में ऐतिहासिक तरीके से काम करवाया गया. सिर्फ एक दिन में ही 21 बिल पास हो गए, 80 आइटम को एजेंडे में रखा गया. जिसका विपक्ष ने काफी विरोध किया. विपक्ष ने पहले संसद की कार्यवाही से वॉक आउट कर दिया और अब कासिम सूरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. विपक्ष की ओर से संसद की कार्यवाही के दौरान बार-बार सवाल खड़े किए गए, प्रदर्शन किया गया और नियमों का हवाला दिया गया, लेकिन संसद में लगातार बिल पास होते गए. अब विपक्ष का आरोप है कि सभी कानूनों को गलत तरीके से पास करवाया गया है, विपक्ष को सुना नहीं गया और ना ही कोई सही तरीके की बहस करवाई गई. अब पाकिस्तान की संसद में कब इस प्रस्ताव पर चर्चा या वोटिंग होती है, इसपर हर किसी की नज़रें टिकी हैं. विपक्ष का आरोप है कि डिप्टी स्पीकर ने बिलों को पास करवाते हुए सरकार की ओर अपना पक्ष रखा. जिन बिलों को स्टैंडिंग कमेटी को भेजा जाना था, उन्हें तुरंत पास करवा दिया गया. वहीं, जिन बिलों को लेकर 72 घंटे रिव्यू टाइम मांगा गया था, उन्हें भी यूं ही पास करवाया गया. गौरतलब है कि पाकिस्तान की सियासत में लगातार हलचल मची हुई है. इमरान खान की सरकार के खिलाफ विपक्ष लंबे वक्त से एकजुट हो रहा है. कोरोना काल में भी पाकिस्तान में विपक्ष द्वारा लगातार बैठकें की गईं और इमरान सरकार पर निशाना साधा गया.
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










