
पाकिस्तान में ऐसी जगह पर है अंजू...जहां आतंकी बरपाते हैं कहर, PAK सेना भी जाने से खाती है खौफ
AajTak
अभी तक सीमा और सचिन की प्रेम कहानी सोशल मीडिया की सुर्खियों में थी... लेकिन अब भारत की अंजू दोस्ती की खातिर राजस्थान से पाकिस्तान पहुंच गई है... दोनों लव स्टोरी में कुछ समानताएं भी हैं... जैसे दोनों दावा कर रहीं हैं कि, उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं चल रही थी... इसीलिए दो देशों की सरहद भी उन्हें नहीं रोक सकी... अंजू का पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह पहले उससे शादी का वादा कर रहा था... लेकिन अब वो शादी की बात से मुकर गया है... इसीलिए सवाल उठ रहे हैं कहीं ऐसा तो नहीं कि, भारत की बेटी अंजू किसी एजेंडे या साजिश का शिकार तो नहीं हो गई....
सीमा हैदर कौन है? हिंदुस्तान में इस सवाल पर बहस और जांच अपने नतीजे तक पहुंची भी नहीं थी कि लोग अंजू की खबर सुनकर दंग रह गए. सोच में पड़ गए कि ये हो क्या रहा है? पाकिस्तान की सीमा बिना पासपोर्ट के अपने 4 बच्चों के साथ सचिन के घर चली आई तो भारत की अंजू वीजा लेकर अपने पति और 2 बच्चों को बिना बताए पाकिस्तानी दोस्त के घर पहुंच गई, और वो भी उस खैबर पख्तूनख्वा में जहां पर पाकिस्तान की सेना भी जाने से डरती है. जिसके बड़े हिस्से में तहरीक-ए-तालिबान का सिक्का चलता है, जहां पर जो आतंकी चाहते हैं वो करते हैं.
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या संक्षेप में कहें तो टीटीपी या फिर पाकिस्तानी तालिबान सबसे खतरनाक माना जाता है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गतिविधियां चलती हैं. तमाम हमलों में इस संगठन का नाम आता है. पाकिस्तानी सेना भी इस आतंकी संगठन के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने खौफ खाती है.
बता दें कि इसी संगठन ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की ही बेटी मलाला यूसुफजई पर हमले की जिम्मेदारी ली थी. यही नहीं, 16 दिसंबर 2014 को पेशावर के सैनिक स्कूल पर हमला करके तहरीक-ए-तालिबान ने 126 बच्चों की हत्या कर दी. यह खूंखार संगठन मानवता की तमाम हदें पार करने से भी नहीं चूकता.
लेकिन 34 साल की अंजू का कहना है कि वह पाकिस्तान जाकर भी ऐसे खुश हो रही है मानो अमेरिका और यूरोप पहुंच गई हो. अब सवाल ये है कि भारत की अंजू पाकिस्तान क्यों गई? तो इसका जवाब है उसका फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह, जिससे मिलने के लिए अंजू वीजा लेकर खुशी-खुशी पाकिस्तान चली गई है. अंजू के पाकिस्तान जाने पर लोग इसलिए भी हैरान हैं, क्योंकि वो देश सबसे खराब पासपोर्ट की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. वहां की हालत किसी से छिपी नहीं है. वहां बाहर से किसी का जाना छोड़िए, पाकिस्तान के लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं. इसीलिए जब एक हिंदुस्तानी बेटी के पाकिस्तान जाने की खबर आई तो लोग अरविंद की तरह हैरान रह गए. पति अरविंद ने कहा, मुझे बिना बताए चली गई. अंजू से उनकी शादी 2007 में हुई थी. दोनों तभी से साथ रह रहे थे. अंजू ने 2 साल पहले विदेश में नौकरी के इरादे से पासपोर्ट बनवाया था. दोनों पति-पत्नी भिवाड़ी में अलग-अलग प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. उनकी 15 साल की एक बेटी और 6 साल का एक बेटा है. 34 साल की अंजू ने अपने परिवार से ये बात छिपाई कि वो पाकिस्तान के 29 साल के नसरुल्लाह से बीते 3-4 साल से फेसबुक और व्हाट्सएप से संपर्क में है. अंजू वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंची और उसने इसका वीडियो भी बनाया. लेकिन उसने नसरुल्लाह से अपनी सोशल मीडिया पर दोस्त के बारे में कुछ नहीं बताया. पाकिस्तान जाने की बात भी अंजू ने पाकिस्तान पहुंचने के बाद फोन पर अपनी बहन को बताई.
एएसपी भिवाड़ी सुजीत शंकर ने बताया कि अंजू एक पाकिस्तान लड़के से फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए 3-4 साल से संपर्क थी. 21 तारीख को पाकिस्तान में दाखिल हो गई. शुक्रवार को ही परिवार को पता चल गया था.
अंजू से आजतक संवाददाता ललित यादव ने बात की और बताया कि वो भिवाड़ी से दिल्ली और दिल्ली से अमृतसर आई. यहां से वाघा बॉर्डर पार कर पाकिस्तान पहुंची. उसके मुताबिक वो इस वक्त वह पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







