
पाकिस्तान में इमरान समर्थकों ने मचाया बवाल, पुलिस के साथ हिंसक झड़प में एक की मौत और कई घायल
AajTak
पाकिस्तान में इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है. शहबाज शरीफ सरकार द्वारा उनके रैली करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. लाहौर में इमरान समर्थकों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक पीटीआई समर्थक के मारे जाने की खबर सामने आई है. वहीं कुछ पुलिसकर्मी भी इस दौरान घायल हुए हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है. इस्लामाबाद की एक अदालत ने कुछ दिन पहले ही उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था जिसके बाद से ही इमरान फरार चल रहे हैं. इन सबके बीच इमरान समर्थक लगातार सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार को इस विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और पुलिस ने इमरान समर्थकों पर लाठी चार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े. इस दौरान दोनों तरफ से कई लोग घायल हुए हैं और एक शख्स की मौत की खबर सामने आई है.
पुलिसकर्मी भी घायल
पाकिस्तान के सूचना मंत्री आमीर मीर ने बताया कि बुधवार को होने वाली इमरान की रैली को इसलिए अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि इससे कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा था और वहां पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम भी प्रस्तावित थे. मीर ने रॉयटर्स को बताया कि पुलिस ने इमरान समर्थकों को तीतर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और पानी की बौछारें, आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल किया. उन्होंने बताया कि कम से कम सात पुलिस अधिकारी इस दौरान घायल हुए हैं. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के 12 कार्यकर्ताओं गिरफ्तार किया गया है. खान के सहयोगी शफकत महमूद ने कहा कि यह सरकार फासीवादी है और कई कार्यकर्ता झड़प में घायल हुए हैं.
रैली पर लगाया प्रतिबंध
यह हिंसा उस समय हुई है जब इमरान खान अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करने के लिए पूर्वी शहर लाहौर में एक रैली करने वाले थे लेकिन सरकार ने उस पर प्रतिबंध लगा दिया. पिछले साल संसद में विश्वासमत खोने के बाद सत्ता गंवा चुके इमरान लगातार देश में फिर से चुनाव की मांग कर रहे हैं. वर्तमान शहबाज शरीफ सरकार ने इमरान की मांग को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव अपने निर्धारित समय यानि इस साल के अंत में ही होंगे.
क्या है तोशाखाना मामला

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









