
पाकिस्तान महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारत का दौरा नहीं करेगा: पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी
AajTak
महिला वर्ल्ड कप 2025 के आयोजन के पहले पाकिस्तान ने एक बार फिर से हेकड़ी दिखानी शुरू कर दी. पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने ऐलान किया है कि पाकिस्तान महिला वर्ल्ड कप खेलने भारत की सरजमीं पर नहीं जाएगा, जिसका आयोजन इसी साल 29 सितंबर से 26 अक्टूबर तक होने जा रहा है.
भारत में महिला वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 29 सितंबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला है. यह महिला क्रिकेट विश्व कप का 13वां संस्करण होगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चीफ मोहसिन नकवी ने ऐलान किया है कि पाकिस्तान की महिला टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी.
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने क्या कहा?
पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने ऐलान किया है कि महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए पाकिस्तान भारत का दौरान नहीं करेगी. बल्कि, हाइब्रिड मॉडल के तहत इस टूर्नामेंट में भाग लेगा. इस साल की शुरुआत में हुए समझौते के अनुसार हाइब्रिड मॉडल के तहत भाग लेगा. पाकिस्तान न्यूट्रल वेन्यू पर अपने मैच खेलेगा.
उन्होंने कहा, 'जैसे कि भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने पाकिस्तान नहीं गया और न्यूट्रल वेन्यू पर अपने मैच खेले वैसे ही हम करेंगे. जिसे लेकर पहले समझौता किया गया था, उसका सम्मान करना चाहिए'. यह जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से 38 हजार करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग क्यों कर रहा बांग्लादेश?
न्यूट्रल वेन्यू का चयन भारत की जिम्मेदारी

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











