
पाकिस्तान ने पुलवामा का 'पाप' कुबूल ही लिया, एयरफोर्स के बड़े अफसर का बयान चौंकाने वाला है!
AajTak
साल 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर वर्षों से चले आ रहे इनकार और दावों के बीच अब पाकिस्तान की सेना ने खुद ही चौंकाने वाला कबूलनामा कर दिया है. पाकिस्तानी वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने पुलवामा हमले को 'टैक्टिकल ब्रिलियंस' बताया है. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमित और केंद्रित सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है.
पाकिस्तान ने साल 2019 में हुए पुलवामा हमले में अपनी संलिप्तता को लेकर वर्षों तक इनकार किया, उसका कबूलनामा अब खुद उसकी वायुसेना के शीर्ष अधिकारी ने किया है. पाकिस्तान एयर फोर्स के एयर वाइस मार्शल और जनसंपर्क निदेशक (DGPR) औरंगजेब अहमद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलवामा हमले को 'टैक्टिकल ब्रिलियंस' यानी सैन्य चालाकी की मिसाल बताया.
यह बयान सिर्फ पुलवामा ही नहीं, बल्कि हालिया पहलगाम हमले में भी पाकिस्तान की भूमिका पर शक गहरा कर रहा है. औरंगजेब अहमद के इस बयान ने पाकिस्तान की वर्षों पुरानी कहानी को खारिज कर दिया है, जिसमें वह बार-बार कहता रहा कि उसका पुलवामा या किसी आतंकी गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है.
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद ने कहा कि हमने अपनी टैक्टिकल ब्रिलियंस के ज़रिए उन्हें (भारत को) यह बताने की कोशिश की. इस दौरान औरंगजेब अहमद के साथ पाकिस्तान आर्मी के DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी और नेवी प्रवक्ता भी मौजूद थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान न सिर्फ पाकिस्तान की छवि पर बड़ा धब्बा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को शह देने की नीति को भी सामने लाता है.
यह भी पढ़ें: टारगेट नंबर 9: PoK में ऐसे तबाह हुआ जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना, यहीं रहता था पुलवामा का गुनहगार नेंगरू
बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें सेना, एयरफोर्स और नेवी के तीन सर्विंग अधिकारी भी शामिल थे. इसके बाद भारत ने सीमित दायरे में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंक के लॉन्चपैड्स पर एयर स्ट्राइक की थी. पाकिस्तान सरकार ने हमेशा की तरह इस पर नकारात्मक रुख अपनाया और सबूत मांगे. लेकिन अब पाकिस्तान वायुसेना के सीनियर ऑफिसर की इस स्वीकारोक्ति ने न केवल पुलवामा, बल्कि पहलगाम हमले में भी उसकी भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Air Vice Marshal औरंगज़ेब अहमद के साथ मौजूद DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं. वे परमाणु वैज्ञानिक सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद के बेटे हैं, जिनके बारे में जानकारी है कि वे ओसामा बिन लादेन से मिले थे और अल-कायदा को परमाणु तकनीक देने की कोशिश में शामिल थे. उन्हें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अल-कायदा प्रतिबंध समिति द्वारा चिह्नित किया गया है.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







