
'पाकिस्तान को हमने इतने मौके दिए, लेकिन उन्होंने...', बायकॉट विवाद पर भड़के सुनील गावस्कर
AajTak
सुनील गावस्कर ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेल रिश्तों में असंतुलन को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा पाकिस्तान को मौका दिया, लेकिन बदले में वही व्यवहार नहीं मिला. यह बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला किया है.
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेल और सांस्कृतिक रिश्तों को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमानता की ओर इशारा किया है. उनका मानना है कि पाकिस्तान हमेशा भारत से पहल की उम्मीद करता है, लेकिन बदले में वही रवैया नहीं दिखाता. आजतक को दिए एक खास इंटरव्यू में गावस्कर ने कहा कि भारत ने हमेशा पाकिस्तान के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं. चाहे वह IPL हो या कमेंट्री पैनल. लेकिन पाकिस्तान की ओर से ऐसा जवाबी व्यवहार बहुत कम देखने को मिला है.
गावस्कर ने पाकिस्तान को लताड़ा
गावस्कर ने कहा, 'हमने तो पहले ही शुरुआत कर दी थी. 2008 में IPL शुरू हुआ और तब लगभग हर फ्रेंचाइजी में पाकिस्तानी खिलाड़ी थे. हमारे यहां पाकिस्तानी कमेंटेटर भी रहे हैं. पाकिस्तान हमेशा चाहता है कि भारत उन्हें बुलाए, लेकिन बदले में हमने कभी वैसा कुछ देखा नहीं. यह तब की बात है, जब हालात आज जैसे भी नहीं थे. पाकिस्तान की तरफ से शायद ही कभी ऐसा कुछ हुआ हो.'
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे कितने गायक, कितने फिल्मी सितारे हैं जिन्हें पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने का मौका मिला? हमेशा पहला कदम भारत ही उठाता है. जब लोग बुली करने की बात करते हैं, तो हम किसी को नहीं दबा रहे. हम बस अपना काम कर रहे हैं और अपने हाल में हैं.'
यह भी पढ़ें: 2 स्पिनर, ईशान किशन ओपनर और...? टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में कॉम्बिनेशन कैसा होगा, सूर्या ने बताया
IND vs PAK मैच पर बहिष्कार का खतरा क्यों?

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







