
पाकिस्तान को झटका! ICC ने खारिज की मांग, UAE से मैच के लिए टीम रवाना, देखें
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी ऐंटी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की, जिसके बाद मैच खेलने से इनकार कर दिया था. आईसीसी ने पाकिस्तान की इस मांग को खारिज कर दिया. जांच में सामने आया कि भारतीय प्रबंधन ने टूर्नामेंट निदेशक को बताया था, जिन्होंने पाकिस्तान के क्रिकेट निदेशक को भी जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने अपने कप्तान और मैनेजर को हाथ न मिलाने के नियम के बारे में नहीं बताया. आईसीसी के मना करने के बाद भी पाकिस्तान ने फिर से मैच रेफरी बदलने की मांग की और कहा कि वे नहीं खेलेंगे.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












