
पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री ने यूएन में कश्मीर पर जमकर निकाली भड़ास
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाते हुए भारत पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पांच अगस्त 2019 के भारत सरकार के फैसले और कश्मीर को लेकर परिसीमन आयोग की सिफारिशों जैसे कदम सिर्फ कश्मीर के लोगों पर ही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, उसकी प्रस्तावना और चौथे जिनेवा कन्वेंशन पर भी हमला है.
पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाते हुए भारत पर निशाना साधा.
बिलावल ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 'संघर्ष और खाद्य सुरक्षा' विषय पर ओपन डिबेट में हिस्सा लेते हुए कहा, संयुक्त राष्ट्र की स्थापना इसी मंशा के साथ की गई थी कि वह समस्याओं का हल निकाले, युद्ध समाप्त करे, शांति बनाए रखे, भूख, गरीबी और हताशा से जंग लड़े.
इस दौरान बिलावल ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने की आलोचना करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावना का उल्लंघन बताया.
उन्होंने भारत में कश्मीरी लोगों के उत्पीड़न और उन पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए उसकी भी आलोचना की.
बिलावल ने कहा, पांच अगस्त 2019 के भारत सरकार के फैसले और कश्मीर को लेकर परिसीमन आयोग की सिफारिशों जैसे कदम सिर्फ कश्मीर के लोगों पर ही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, उसकी प्रस्तावना और चौथे जिनेवा कन्वेंशन पर भी हमला है.
बिलावल ने कश्मीर विवाद पर संयुक्त राष्ट्र की निष्क्रियता का भी हवाला दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











