
पाकिस्तान की फुस्स मिसाइल और मच्छर मार ड्रोन, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा मजाक
AajTak
पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन और मिसाइलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह नाकाम कर दिया. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही तबाह कर दिया. हमने न केवल डिफेंस किया, बल्कि मुंहतोड़ जवाब भी दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.
सोशल मीडिया पर इस वक्त पाकिस्तान की ‘मेड इन चाइना’ मिसाइलों और ड्रोन की चर्चा जोरों पर है. पाकिस्तान के हमले का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया. चीन से मिले ड्रोन और मिसाइल पूरी तरह फुस्स हो गए, जिसके बाद ‘मेड इन चाइना’ सामान को लेकर पाकिस्तान का मजाक बनाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पाकिस्तानी मिसाइलों को 'खिलौना' तक कह डाला. इस बीच, लोगों ने पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को भी याद किया और कहा कि उनके साहसिक फैसलों के लिए हम आज भी आभारी हैं, वो हमें आज भी सुरक्षित रखते हैं.
पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन और मिसाइलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह नाकाम कर दिया. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही तबाह कर दिया. हमने न केवल डिफेंस किया, बल्कि मुंहतोड़ जवाब भी दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.
आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही मजेदार पोस्ट.
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने जो चीनी मिसाइल पीएल-15 (PL-15) दागी, वह बिना फटे ज़मीन पर गिर गई. मतलब, वह कायदे से अवशेष भी नहीं बन पाई. कुछ जगहों पर लोग इस मिसाइल के साथ रील्स बनाते नजर आए.एक यूजर ने लिखा कि हमला करने वाला ड्रोन बताकर चीन ने मच्छर मारने वाला ड्रोन पकड़ा दिया.
दूसरे ने तंज़ कसा कि चीन का माल है, फटे ना फटे, किस्मत की बात है. एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान ने चीन में बनी एयर-टू-एयर मिसाइल पी15 भारत के पंजाब में दागी, लेकिन यह तो फटी ही नहीं… मिसाइल बताकर खिलौना भेज दिया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











