
'पाकिस्तानी हारे तो पलट कर फिर आता है...,' लोगों को याद आया ओमपुरी का डायलॉग, हो रहा वायरल
AajTak
सीजफायर के समझौते के कुछ घंटों बाद ही इसका उल्लंघन करने के लिए पाकिस्तान की आदत याद दिलाने को लेकर अभिनेता ओम पुरी की फिल्म लक्ष्य का संवाद खूब वायरल हो रहा है.
सीजफायर के कुछ घंटों बाद फिर से बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी और ड्रोन हमले शुरू हो गए. इसके बाद सोशल मीडिया पर ओमपुरी का एक पुराना डायलॉग खूब वायरल हो रहा है. लोग इसका वीडियो शेयर कर लिख रहे हैं- इसे भूलना मत.
पिछले कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान की बीच जारी तनाव पिछले शाम सीजफायर पर आकर खत्म हो गया. दोनों तरफ से इसकी पुष्टि भी की गई. वहीं सीजफायर की घोषणा के 3-4 घंटे बाद ही जम्मू-कश्मीर और राजस्थान बॉर्डर पर फिर से गोलाबारी की सूचनाएं आने लगी. भारतीय सेना ने कई सारे पाकिस्तानी ड्रोन को भी ढेर कर दिया.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया इस तरह संघर्षविराम के तुरंत बाद पाकिस्तान की इस हरकत पर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी. सीजफायर के समझौते के कुछ घंटों बाद ही इसका उल्लंघन करने के लिए पाकिस्तान की आदत याद दिलाने को लेकर अभिनेता ओम पुरी की फिल्म लक्ष्य का एक प्रतिष्ठित संवाद का वीडियो लोगों ने खूब शेयर किया.
लक्ष्य फिल्म का दृश्य हुआ वायरल लक्ष्य फिल्म का जो दृश्य वायरल हो रहा है, उसमें ओमपुरी अभिनेता रितिक रोशन से कहते नजर आ रहे हैं - 'मुझे उन लोगों का ताजूरबा है, पाकिस्तानी हारे तो पलट के एक बार फिर आता है...अगर जीत जाओ तो तुरंत लपरवाह नहीं हो जाना. मेरी बात याद रखना.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












