
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक... द हंड्रेड विवाद पर दिया बड़ा बयान
AajTak
इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम के कप्तान हैरी ब्रूक के मुताबिक द हंड्रेड टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा. उधऱ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रति हमदर्दी जताई है.
इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने द हंड्रेड (The Hundred) 2026 को लेकर उठे विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस साल द हंड्रेड की नीलामी में नजरअंदाज किया गया, तो यह शर्म की बात होगी.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक द हंड्रेड की वो चार फ्रेंचाइजी 2026 सीजन की नीलामी में पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाएगी, जिनमें आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) मालिकों की हिस्सेदारी है. आगामी सीजन 21 जुलाई से 16 अगस्त के बीच खेला जाएगा और इस बार खिलाड़ियों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: इस T20 लीग से आउट होंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी! IPL फ्रेंचाइजीज ने उठाया बड़ा कदम
आठ में से चार टीमें मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स अब आंशिक रूप से उन कंपनियों के स्वामित्व में हैं, जो आईपीएल से जुड़ी हुई हैं. 2008 के बाद से आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजी ने किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अनुबंधित नहीं किया है. इसकी बड़ी वजह भारत-पाकिस्तान के बीच जारी राजनीतिक तनाव को माना जाता है. ब्रूक खुद इस बार सनराइजर्स लीड्स के लिए खेलेंगे, जिसे पहले नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जाना जाता था.
हैरी ब्रूक ने पूरे मामले पर क्या कहा? हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड के सुपर-8 मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमारा फोकस अभी टी20 वर्ल्ड कप पर है. यह सीधे तौर पर हमारा मामला नहीं है. लेकिन पाकिस्तान कई सालों से एक महान क्रिकेटिंग देश रहा है. नीलामी में 50-60 खिलाड़ी होंगे. उनमें से कुछ को बाहर रखना वाकई निराशाजनक होगा. वे शानदार खिलाड़ी हैं और बड़ी संख्या में दर्शक भी लाते हैं. उनके होने से टूर्नामेंट और बेहतर बनता है.' ब्रूक का बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि क्रिकेट को राजनीति से अलग रखना चाहिए और खेल की गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए.
पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए. वॉन ने कहा, 'ECB को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए. लीग उनकी है और इस तरह की स्थिति को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. यह देश का सबसे समावेशी खेल है, यहां किसी भी तरह का बहिष्कार नहीं होना चाहिए.'

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










