Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमी... रोहित-कोहली का भी किया जिक्र

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमी... रोहित-कोहली का भी किया जिक्र

AajTak
Monday, February 23, 2026 11:34:34 AM UTC

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की शर्मनाक हार पर पाकिस्तान के पूर्व तेज मोहम्मद आमिर ने जो बातें कही हैं, उनमें काफी दम है. भारतीय टीम ने बड़े मुकाबले में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव जैसे मैच विनर्स बॉलर को बाहर रखा, जो समझ से परे रहा.

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से करारी शिकस्त दी. भारतीय टीम को अब जिम्बाब्वे (26 फरवरी) और वेस्टइंडीज (1 मार्च) के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं, जो सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम हो चुके हैं.

इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद ने भारतीय टीम को लेकर प्रतिक्रिया दी. आमिर ने साफ कहा कि टीम को अब विराट कोहली और रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की कमी साफ तौर पर महसूस हो रही है. रोहित-कोहली (ROKO) ने पिछले वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था. फिर उन दोनों ने आगे चलकर टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी.

मोहम्मद आमिर ने इशारों-इशारों में कहा कि बड़े टूर्नामेंट में अनुभव की अहमियत तब समझ आती है, जब टीम दबाव में बिखर जाती है. आमिर के मुताबिक मजबूत टीमों के खिलाफ मैच जीतने के लिए सिर्फ आक्रामकता नहीं, बल्कि धैर्य और मैच परिस्थिति की समझ भी जरूरी होती है और भारत से यही चूक हो रही है.

भारतीय टीम एक्सपोज कैसे हो गई? मोहम्मद आमिर ने 'हारना मना है' शो में कहा, "आपने एक बात नोट की होगी. भारत आज एक्सपोज हुआ है. पहली बार उसने इस वर्ल्ड कप में चेज किया है. लोग भूल रहे हैं कि ये वो टीम नहीं है जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा थे, जो परिस्थिति के हिसाब से मैच को चलाते थे. सबसे बड़ी गलती जो हम करते हैं, हमारी टीम करती है, भारत शुरुआत में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों को भेज रहा है. दूसरी टीमें ऑफ स्पिनर को लगा देती हैं. एक-दो आउट हुए, 180 चेज करना मुसीबत बन जाता है."

मोहम्मद आमिर कहते हैं, "आप शिवम दुबे को खिला रहे हैं. हमारी टीम फहीम अशरफ को हर मैच में खिलाती है, जबकि उसका कोई रोल नहीं है. रिंकू सिंह की बारी आती नहीं. आपने अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को बाहर रखा. उनके प्लेयर्स स्पिनर्स के आगे संघर्ष करते हैं. चाइनामैन स्पिनर आपके पास है, जिसे आपने बाहर रखा. अबरार के साथ भी ऐसा होता है. आप जितनी मर्जी बड़ी टीम हो, जब तक सही कॉम्बिनेशन नहीं खिलाएंगे, बड़ी टीमें आपको एक्सपोज करेंगी."

ग्रुप स्टेज में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), पाकिस्तान और नामीबिया के खिलाफ लगातार जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बनाई थी. लेकिन अगले चरण की शुरुआत ही झटके के साथ हुई. साउथ अफ्रीकी टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में भारत को पूरी तरह पछाड़ दिया.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
रोहित, कोहली, धोनी समेत... IPL के वो 7 सुपरस्टार जो 2008 से अब तक मचा रहे तूफान

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होना है. आईपीएल का पहला सीजन 2008 में हुआ था, ऐसे में यह जानना जरूरी कि उस पहले सीजन से अब तक ऐसे कौन से ख‍िलाड़ी हैं, जो अब तक डटे हुए हैं.

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स में क्या होगा केएल राहुल का रोल? पृथ्वी शॉ के साथ मिल सकती है ये जिम्मेदारी

केएल राहुल आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करेंगे. वे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभाएंगे. ओपनिंग में राहुल का रिकॉर्ड शानदार है और वे टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दे सकते हैं. राहुल के साथ ओपनिंग के लिए टीम में कई विकल्प हैं.

फिट नहीं थे बाबर-फखर, फिर वर्ल्ड कप में कैसे मिला मौका? PAK क्रिकेट टीम में मचा नया बवाल

पीसीबी मेडिकल पैनल को शक है कि बाबर आजम और फखर जमां टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पूरी तरह फिट नहीं थे. जांच में बाबर की हैमस्ट्रिंग चोट अपेक्षा से ज्यादा गंभीर निकली. दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे से बाहर रहे. बाबर फिलहाल रिहैब कर रहे हैं और पीएसएल में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.

वर्ल्ड कप के बाद शिवम दुबे ने फ्लाइट की बजाय क्यों चुना था ट्रेन का सफर, खुद बताई वजह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद शिवम दुबे फ्लाइट की बजाय ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई पहुंचे थे. शिवम दुबे ने अब खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया था. बता दें कि वर्ल्ड कप में शिवम दुबे ने कई शानदार और मैच जिताऊ पारियां खेली थीं.

IPL 2026: ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी, कमिंस का क्या होगा?

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

कुलदीप यादव ने रिसेप्शन में छुए रवींद्र जडेजा की पत्नी र‍िवाबा के पैर, दुल्हन वंश‍िका के संस्कार भी हाई क्लास, VIDEO

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को वंश‍िका चड्ढा से मसूरी के होटल सवोय में धूमधाम से शादी हुई.शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में र‍िसेप्शन का आयोजन हुआ. जहां कुलदीप यादव और वंश‍िका चड्ढा के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो चर्चा में है.

'बीमारी’ की चपेट में क्रिकेट! कौन है मास्टरमाइंड? इस दिग्गज ने खोल दी पोल

भारतीय क्रिकेट में सोशल मीडिया की 'फैन आर्मी' का असर तेजी से बढ़ रहा है. रविचंद्रन अश्विन ने इसे ‘बीमारी’ बताते हुए कहा कि कई ऑनलाइन बातें नेचुरल नहीं, बल्कि बनाई हुई लगती हैं. उनका मानना है कि अब चर्चा खेल से ज्यादा खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द होने लगी है, जिससे क्रिकेट पीछे छूट रहा है.

बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप से क्यों पीछे हटा, कौन था ज‍िम्मेदार? सरकार करेगी जांच, BCB पर बढ़ा प्रेशर

बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप से बाहर रहने पर विवाद बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने नई जांच कमेटी बनाने का ऐलान किया है, जो यह जांच करेगी कि यह फैसला सुरक्षा कारणों से था या खेल कूटनीति की विफलता? इस बीच BCB चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों की भी जांच जारी है.

सूर्यकुमार यादव कैसे बने टीम इंड‍िया के कप्तान, क्यों हार्द‍िक पंड्या रह गए पीछे? सामने आई पूरी कहानी

सूर्यकुमार यादव को भारत का T20 कप्तान क्यों गया. उन्होंने इसे लेकर अब खुलासा किया है. सूर्या ने कहा जय शाह ने उन्हें श्रीलंका दौरे से 3-4 दिन पहले फोन किया. यह फैसला रोहित शर्मा, अजीत अगरकर और राहुल द्रव‍िड़ ने मिलकर लिया था.

IPL की शुरुआत से पहले गरजा रोहित शर्मा का बल्ला, प्रैक्टिस में शार्दुल को कूट डाला, VIDEO

रोहित शर्मा IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ गए हैं और नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है. उनका एक प्रैक्टिस वीडयो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रोहित के लिए पिछला सीजन औसत रहा था, इसलिए इस बार रोहित की कोशिश होगी कि वह बेहतर प्रदर्शन कर MI को मजबूत शुरुआत दिलाएं.

MS धोनी ने IPL से पहले छोड़ा नंबर 7 का साथ, क्या 'सर' जडेजा से जुड़ा है कनेक्शन? जानें पूरा मामला

IPL 2026 से पहले एमएस धोनी ने अपनी आइकॉनिक जर्सी नंबर 7 छोड़कर 8 अपनाने का संकेत दिया है. इस फैसले को लेकर कई अटकलें हैं, क्या यह रवींद्र जडेजा को ट्रिब्यूट है, टीम रणनीति का हिस्सा या मार्केटिंग स्टंट, CSK या धोनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है.

VIDEO: 'लर्न ही लर्न हो गया...', अहमद शहजाद ने मोहम्मद र‍िजवान को धो डाला, पाकिस्तान की बांग्लादेश से हार के बाद फूटा गुस्सा

बांग्लादेश से ODI सीरीज 1-2 से हारने के बाद पाकिस्तान टीम ट्रोल हो रही है. अहमद शहजाद ने मोहम्मद र‍िजवान की खराब फॉर्म और तकनीक पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि रिजवान ने सालों में कोई सुधार नहीं किया और सिर्फ बात करते हैं. लगातार ICC टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन से टीम पर दबाव बढ़ गया है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन

IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

IPL से गायब हो गईं ये 5 टीमें... कोई बना चैम्पियन तो कोई कोर्ट पहुंचा, अब कभी नहीं होगी वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...

IPL 2026: थाला ने चेट्टा को द‍िया 'ज्ञान', महेंद्र स‍िंह धोनी- संजू सैमसन की बातचीत देख CSK फैन्स क्रेजी, VIDEO

IPL (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) 2026 से पहले CSK कैम्प में संजू सैमसन और एमएस धोनी की बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है. T20 वर्ल्ड कप हीरो सैमसन हाल ही में टीम से जुड़े हैं और धोनी के साथ खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. दोनों की जोड़ी को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह है.

'सबकुछ झोंक दूंगा...', इस क्रिकेटर ने शराब को कहा अलविदा, IPL से पहले बड़ा फैसला

फिटनेस सुधारने के लिए और बेहतरीन लाइफस्टाइल के लिए 35 साल के क्रिकेटर ने शराब छोड़ दी है. यह क्रिकेटर IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलता द‍िखेगा. पिछले सीजन में चोटों से जूझने के बाद क्रिकेटर ने यह फैसला किया. क्रिकेटर ने कहा-छह महीने से शराब नहीं पी और अब वह खुद को और बेहतर बनाना चाहते हैं.

IPL के वो खिलाड़ी, जिन्हें मिला सिर्फ 1 मैच... फिर हो गए 'गायब', ल‍िस्ट में पाकिस्तानी-बांग्लादेशी भी शाम‍िल

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) का आगाज अब चंद द‍िनों के बाद होने वाला है. इस लीग में खेलना कई ख‍िलाड़‍ियों का सपना होता है, फिर लंबे कर‍ियर और करोड़ों की कमाई की बात आती है. लेकिन इस लीग में खेलने वाले कई क्रिकेटर्स ऐसे रहे हैं, ज‍िनका कर‍ियर महज एक IPL मैच खेलकर स‍िमट गया था.

CSK को लगा तगड़ा झटका... IPL 2026 से बाहर हुआ ये स्टार गेंदबाज, अब कौन संभालेंगे डेथ ओवरों में जिम्मेदारी?

आईपीएल 2026 से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन एलिस का बाहर होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका है. एलिस डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट माने जाते हैं, ऐसे में पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम को टूर्नामेंट से पहले सही विकल्प तलाशना होगा.

AI डीपफेक से तंग गौतम गंभीर पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, ल‍िया लीगल एक्शन... इन बड़ी कंपन‍ियों को घेरा

भारतीय क्रिकेट टीम टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने AI डीपफेक, फर्जी वीडियो और अनऑथराइज्ड मर्चेंडाइज के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में केस दायर किया है. उन्होंने 16 आरोपियों पर उनकी पहचान के दुरुपयोग का आरोप लगाया है और 2.5 करोड़ रुपये हर्जाने के साथ तुरंत कंटेंट हटाने की मांग की है.

'मुझे टीम इंड‍िया का चीफ सेलेक्टर बने रहने दो...', T20 वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप जीत के बाद अजीत अगरकर का दांव, अब BCCI क्या करेगा?

भारत की T20 वर्ल्ड कप और चैम्प‍ियंस ट्रॉफी जीत के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने BCCI से अपना कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने का अनुरोध किया है. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने तीन ICC खिताब जीते, लेकिन टेस्ट में प्रदर्शन कमजोर रहा. अब बोर्ड को उनके भविष्य पर बड़ा फैसला लेना है.

'स्पेशल चेज के लिए तैयार हूं...', IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने दी विपक्षी टीमों को वॉर्निंग

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. कोहली अब आगामी आईपीएल सीजन में भी रनों की बरसात करना चाहेंगे. कोहली आरसीबी के कैम्प को जॉइन कर चुके हैं.

इंसान‍ियत का चेहरा बने अफगान क्रिकेटर्स, पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात, VIDEO

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में काबुल के एक अस्पताल में 408 लोगों की मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद अफगान‍िस्तान के क्रिकेटर्स और वहां के बोर्ड से जुड़े लोग मृत लोगों के पर‍िजनों से मिले और उन्होंने पाकितान की कड़ी भर्त्सना की.

पाकिस्तानी टीम में फिजियो पर चलेगी तलवार... बाबर आजम-फखर जमां से है कनेक्शन

फखर जमां की चोट की जानकारी देर से सामने आने और बाबर आजम की गंभीर फिटनेस समस्या ने पाकिस्तानी टीम में चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब इस पूरे मामले में जांच की मांग तेज हो गई है और सबसे ज्यादा दबाव टीम के फिजियो और मेडिकल स्टाफ पर है.

जसप्रीत बुमराह को हर साल होगा 2 करोड़ का नुकसान? BCCI के एक फैसले से लगा तगड़ा झटका

बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बदलाव के कारण जसप्रीत बुमराह की सैलरी 7 करोड़ से घटकर 5 करोड़ रुपये हो सकती है. ए+ कैटेगरी हटने से यह स्थिति बनी है. हालांकि बीसीसीआई बुमराह को किसी अन्य तरीके से मुआवजा देने पर विचार कर रहा है.

मुस्ताफ‍िजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us