
'पहले से ही तैयारी थी', एशिया कप में ट्रॉफी विवाद पर वरुण चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा
AajTak
वरुण चक्रवर्ती ने एशिया कप फाइनल की ट्रॉफी नहीं लेने और पाकिस्तानी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है. स्पिनर ने कहा कि ट्रॉफी से कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि दुनिया जानती है कि असली चैंपियन कौन है. उन्होंने कहा कि हमें पहले से पता ही पता था कि जीत हमारी ही होगी.
एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. अगले दिन टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक कॉफी कप के साथ तस्वीर शेयर की, जो खूब वायरल हुई. अब इस पूरे मामले पर वरुण चक्रवर्ती का बयान सामने आया है.
'ब्रेकफास्ट विद चैंपियन' में वरुण चक्रवर्ती ने अपने ‘कप सेलिब्रेशन’ के पीछे की कहानी साझा की. उन्होंने कहा, 'मुझे पहले से पता था कि हम जीतेंगे, क्योंकि जब हमने पाकिस्तान को दूसरी बार हराया, तभी मुझे एहसास हो गया था कि अगर फाइनल में फिर उनसे भिड़े, तो जीत हमारी ही होगी.'
स्पिनर ने यह भी बताया कि उन्होंने मूल रूप से ट्रॉफी के साथ सोने और उसके बगल में एक फोटो लेने की योजना बनाई थी. लेकिन चूंकि टीम को फाइनल में ट्रॉफी नहीं मिली, इसलिए उन्होंने कॉफी मग के साथ ही सोने का निश्चय किया.
यह भी पढ़ें: 'हार का कोई ऑप्शन नहीं...', वरुण चक्रवर्ती ने बताया कोच गंभीर ने कैसे बदला टीम का माइंडसेट
वरुण चक्रवर्ती ने सुनाई पूरी कहानी
चक्रवर्ती ने कहा कि मैंने सब पहले ही प्लान कर लिया था. लेकिन मैच के बाद मेरे पास कुछ नहीं था, बस एक कॉफी कप था. तो मैंने उसी के साथ फोटो ली. बता दें कि जीत के बाद वरुण ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा था. 'अक्खा दुनिया एक तरफ, और मेरा इंडिया एक तरफ. जय हिंद!'

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.











