
पहले से तय थी नरगिस की हत्या, कातिल बोला- मुझे पता था वो पार्क से गुजरती है
AajTak
Delhi News: नरगिस सरकारी नौकरी की तैयारी करती थी. वह दो भाइयों में अकेली बहन थी. जैसे ही परिवार को नरगिस की हत्या की बात पता चली, उन लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई. नरगिस के पिता ने न्याय की मांग की है और आरोपी सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है.
नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित मौजूद पार्क में शुक्रवार को 23 साल की नरगिस का लोहे की रॉड मारकर मर्डर कर दिया गया था. नरगिस 2 भाइयों में अकेली बहन थी. वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी और परिवार की मदद करना चाहती थी, लेकिन उसे क्या पता था जिस व्यक्ति को वह सालों से जानती है, वही उसकी जान ले लेगा.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी नरगिस की मौसी का बेटा इरफान (28) है. उसने पुलिस को बताया कि उसने तीन दिन पहले ही नरगिस की हत्या का प्लान बना लिया था. उसे पता था नरगिस किस रास्ते से आती-जाती है और मौका मिलते ही नरगिस की हत्या कर दी.
पहले की रेकी, फिर किया मर्डर
मालवीय थाना पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी इरफान ने पुलिस के सामने हत्याकांड को लेकर कई राज खोले. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे मालूम था कि नरगिस मालवीय नगर में स्टेनो की कोचिंग के लिए आया करती है. तीन दिन पहले ही उसकी हत्या करने का प्लान बना लिया था. पहले नरगिस की रेकी की थी. शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही नरगिस कोचिंग के लिए पहुंची तो उसे बात करने के लिए रोका और मालवीय नगर के शिवालिक ए ब्लॉक के विजय मंडल पार्क में ले गया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नरगिस से शादी की बात की थी. उसने मना किया और फिर आरोपी ने लोहे की रॉड मार-मारकर नरगिस की हत्या कर दी थी.
नरगिस को परेशान करता था इरफान

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








