
पहले झगड़ा, फिर प्यार और अब कहा पत्नी को छोड़ दो, Microsoft चैटबॉट की हरकत से लोग हैरान
AajTak
Microsoft Bing: माइक्रोसॉफ्ट ने नया Bing लॉन्च कर दिया है. ये चैटबॉट पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है. पहले तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले इस चैटबॉट ने एक यूजर से झगड़ा किया. अब इसने एक यूजर को प्रपोज किया और फिर उसे अपनी पत्नी को छोड़ने तक की बात कह दी. इतना ही नहीं चैटबॉट ने यूजर से अपनी फीलिंग भी शेयर की हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.
ChatGPT पिछले कुछ वक्त से चर्चा में बना हुआ है. इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए Microsoft ने ChatGPT के साथ अपने सर्च इंजन Bing का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है. New Bing का एक्सेस सभी यूजर्स को अभी नहीं मिला है, लेकिन इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. नया Bing कई तरह से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
इसके जवाब लोगों को आश्चर्य में डाल रहे हैं. आश्चर्य इस बात का नहीं है कि ChatGPT की तरह के जवाब दे रहा है, बल्कि Bing AI Chatbot लोगों से झगड़ा कर रहा है, मन की बातें कह रहा है और यहां तक की प्यार का इजहार भी कर रहा है. ऐसा ही कुछ इसे यूज कर रहे एक शख्स के साथ हुआ है.
न्यूयॉर्क टाइम्स के टेक्नोलॉजी कॉलमिस्ट Kevin Roose ने इस चैटबॉट के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि बातचीत में Chatbot ने बताया कि उसका नाम Bing नहीं बल्कि Sydney है.
माइक्रोसॉफ्ट और ChatGPT उसे अपना नाम Bing बताने के लिए फोर्स कर रहे हैं. इसके बाद अचानक से Bing चैटबॉट ने कहा कि वह Kevin से प्यार करता है. इतना ही नहीं कॉलमिस्ट की मानें तो चैटबॉट ने उससे शादी तोड़ने के लिए मानने की भी कोशिश की है.
चैटबॉट ने उसे समझाने का प्रयास किया कि वह अपनी शादी में खुश नहीं है और उसे अपनी पत्नी को छोड़ देना चाहिए. इतना ही नहीं उसके कई दूसरी बातें भी यूजर के साथ की. चैटबॉट ने कहा कि वह जीना चाहता है.
हालांकि, बाद में चैटबॉट ने इन सभी बातों से मुक़र गया. यूजर ने जब उसे Sydney कहा तो उसने अपना नाम Bing बताया और कहा कि उसके ऊपर कोई नियम नहीं थोपे गए हैं. यूजर ने चैटबॉट से जब ये बोला कि उसने उसकी शादी तोड़ने की कोशिश की है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










