
पहले जीत की दुआ मांगी, फिर हार पर रोया, बच्चे का इमोशनल VIDEO वायरल
AajTak
India vs Australia: भारत की हार से पूरे देश का दिल टूट गया. बड़े से लेकर बच्चों तक में निराशा देखी गई. इस बीच एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
आईसीसी मैन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार नसीब हुई है. ये मैच गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. लगातार 10 मैच जीतने के बावजूद भारतीय टीम फाइनल मैच में अपना जादू नहीं चला पाई. 2003 की तरह वो एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया से हार गई. इस हार से पूरे देश का दिल टूट गया. बड़े से लेकर बच्चों तक में निराशा देखी गई. इस बीच एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में एक बच्चा भारत की हार पर रोता दिखाई देता है. इससे पता चलता है कि कैसे पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हुई है. वीडियो में आप एक छोटे बच्चे को रोता हुआ देख सकते हैं. उसकी मां उसे चुप करा रही हैं. वो बेटे को सांतवना देने के लिए हर कोशिश करती दिख रही हैं. इसी बच्चे का एक और वीडियो भी सामने आया था. जिसमें वो मैच की शुरुआत में खुश दिखाई देता है. वो वीडियो में भारत के लिए दुआ मांगता है कि वह चौके और छक्के लगाए.
ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले थोड़ा लड़खड़ाई थी लेकिन बाद में अच्छा कमबैक किया. लगातार आठ मैच जीतने के बाद उसने फाइनल में अपनी जगह बनाई. ट्रैविस हेड इस टीम के लिए हीरो बनकर उभरे. उन्होंने शानदार पारी खेली और मार्नस लाबुशेन के साथ 192 रनों की मैच जिताने वाली साझेदारी की. आईसीसी मैन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में बेहद रोमांचक मैच हुआ. फाइनल मैच में क्रिकेट फैंस की भावनाएं और जुनून साफ देखने को मिला. फिर चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










