
पहले 'चोकर्स' का तंज, लेकिन भारत की शर्मनाक हार के बाद अब न विज्ञापन, न प्रोमो, न नई पंचलाइन
AajTak
सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से टीम इंडिया की एकतरफा हार ने सिर्फ अंकतालिका नहीं बदली, बल्कि प्रसारण की भाषा भी बदल दी. मुकाबले से पहले जहां ‘चोकर्स’ जैसे तंज और आक्रामक प्रोमो के जरिए माहौल गरमाया जा रहा था, वहीं हार के बाद स्क्रीन पर अचानक सन्नाटा दिखा- न नई पंचलाइन, न उकसाती स्क्रिप्ट, सिर्फ अगली तारीख की सूचना...
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. मैदान पर मुकाबला खत्म हुआ, लेकिन असली झटका स्क्रीन पर लगा. जिस विज्ञापन में तंज था, चुटकी थी, चुनौती थी- वह अब नजर नहीं आ रहा. यह सिर्फ एक मैच की हार नहीं थी. यह उस सोच की हार थी, जिसने खेल को मुकाबले से ज्यादा दिखावा बना दिया था.
मुकाबले से पहले जो प्रोमो चल रहा था, उसमें आत्मविश्वास से ज्यादा अति-आत्मविश्वास था. व्यंग्य से ज्यादा व्यर्थ उत्तेजना थी. मार्केटिंग की चाशनी में लिपटा अहंकार था. संदेश साफ था- प्रतिद्वंद्वी को छोटा दिखाओ, दर्शकों को उकसाओ, टीआरपी बटोर लो.
खेल में तंज नया नहीं है. क्रिकेट की दुनिया में 'चोकर्स' जैसे शब्द सालों से तैरते रहे हैं. लेकिन जब वही शब्द प्रमोशनल हथियार बन जाते हैं, तो जोखिम भी बढ़ जाता है. क्योंकि खेल में एक दिन आप जीतते हैं, दूसरे दिन आप हारते हैं... और जब हार आती है, तो वही शब्द चुभते हैं.
South Africa defeated India in a one-sided match, and Star Sports has deleted this offensive ad it made for this particular encounter. Perhaps this episode will teach our ad makers that arrogance masquerading as marketing is neither clever nor graceful.pic.twitter.com/uK9W96p95Y
सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद चर्चा सिर्फ टीम संयोजन, बल्लेबाजी क्रम या गेंदबाजी रणनीति तक सीमित नहीं है. बहस अब प्रसारण की भाषा तक पहुंच गई है. जिस मंच पर कुछ दिन पहले तीखे तंज, व्यंग्य से भरे प्रोमो और प्रतिद्वंद्वियों पर कटाक्ष दिख रहे थे, वहां अब असामान्य सन्नाटा है.
Star Sports ने फिलहाल अगला चटपटा विज्ञापन जारी नहीं किया है. स्क्रीन पर न कोई नई पंचलाइन है, न ऊंची आवाज वाला नैरेशन, न किसी टीम को नया टैग देने की कोशिश. सिर्फ एक औपचारिक सूचना- अगला मुकाबला किससे है और कब?

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











