
पहली बार रिलेशनशिप में आया है आपका पार्टनर? रिश्ता मजबूत करने के लिए ये टिप्स करें फॉलो
AajTak
अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को डेट कर रहे हैं, जिसका पहला रिलेशनशिप ही आपके साथ है, तो उस रिश्ते को आगे लेकर जाने की सबसे अधिक जिम्मेदारी आपकी हो जाती है. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ शानदार टिप्स, जिसे अपनाकर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के साथ-साथ अपने रिश्ते को और भी मजबूत कर सकते हैं.
आप अभी-अभी नए-नए रिलेशनशिप में आए हैं. आपने खूब उम्मीदें पाल ली हैं और सपने सजा लिए हैं तो एक बार थोड़ा ठहर जाएं. सबसे पहले एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें. अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ते में आ रहे हैं, जो कभी रिलेशनशिप में रहा ही नहीं है तो यह प्रोसेस और जरूरी हो जाता है. ये आपके पार्टनर का पहला रिलेशनशिप है. इससे पहले किसी रिश्ते में होने का उसके पास कोई अनुभव नहीं होगा. रिलेशनशिप्स के अप्स-डाउन से निपटना उसके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इस दौरान अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने की सबसे अधिक जिम्मेदारी आप पर आ जाती है. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ शानदार टिप्स, जिसे अपनाकर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को भी मजबूत कर सकते हैं.
पार्टनर को पहले करें कंफर्टेबल
अगर आपका पार्टनर कभी रिलेशनशिप में नहीं रहा है तो जरूरी हो जाता है कि उससे बातचीत करते वक्त काफी फ्रैंक रहें. अपनी बातों को घुमा-फिरा कर कहने की बजाय उससे साफ-सीधे शब्दों में बताएं. यह आपके साथी का पहला रिलेशनशिप होगा. उसके लिए बेहद जरूरी है कि उसे ऐसा माहौल मिले जिसमें वह कंफर्टेबल होकर अपने प्यार और इच्छाओं को जाहिर कर सके.
रिश्ते में जल्दीबाजी से बचें
आप में जितना धैर्य होगा, आपका रिलेशनशिप उतना ही मजबूत होगा. आपका पार्टनर पहली बार किसी के साथ रिलेशनशिप में है. इस दौरान रिश्ते को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी उन्हें असहज कर सकता है. इरिटेशन के चलते आपका रिश्ता खतरे में भी पड़ सकता है. आप अपने रिलेशनशिप को नेचुरली जितना वक्त देंगे, वह उतना ही मजबूत होते जाएगा.
अपने पार्टनर को करें सपोर्ट

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










