
पहली बार 'फत्तह-2' मिसाइल का इस्तेमाल, जानें- आगे क्या मोड़ ले सकती है इजरायल V/s ईरान जंग
AajTak
मंगलवार रात को ईरान ने इजरायल पर मिसाइल अटैक किया. दावा है कि 180 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं. इस साल ईरान का इजरायल पर ये दूसरा हमला था. इस हमले के बाद ईरान और इजरायल के बीच बड़ी जंग होने का खतरा बढ़ गया है.
ईरान और इजरायल एक बार फिर जंग के मैदान में आमने-सामने आ गए हैं. अप्रैल में ईरान ने इजरायल पर हमला किया था. अब एक बार फिर ईरान ने इजरायल पर 180 से ज्यादा मिसाइलें दागीं हैं. ईरान ने इजरायल पर ये मिसाइल अटैक मंगलवार रात को किया.
ईरान ने इसे हमास चीफ इस्माइल हानिया और हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत का बदला बताया है. वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि ईरान बहुत बड़ी गलती कर दी है और इसे इसका अंजाम भुगतना होगा.
गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ शुरू हुई इजरायल की ये जंग अब बढ़ती जा रही है. जिस तरह से ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ रहा है, उससे अब एक और बड़ी जंग का खतरा खड़ा हो गया है. इजरायल और ईरान के बीच ये संघर्ष कितना खतरनाक हो सकता है? समझते हैं.
कितने बिगड़ सकते हैं हालात?
अगर हालात बिगड़ते हैं तो दोनों मुल्कों के बीच जंग छिड़ सकती है. अप्रैल में ईरान ने इजरायल पर जो हमला किया था, उसकी तुलना में इस बार का मिसाइल अटैक कहीं ज्यादा ताकतवर था. इसका मकसद इजरायल के डिफेंस सिस्टम को टारगेट करना था.
मंगलवार को ईरान ने जिन मिसाइलों का इस्तेमाल किया, उनमें इमाद और गदर शामिल थीं. पहली बार हाइपरसोनिक मीडियम-रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल 'फत्तह-2' का भी इस्तेमाल किया गया. ऐसा करके ईरान ने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









