
'पहलगाम हमला मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध', कैंडल मार्च में शामिल हुए राहुल गांधी, ओवैसी समेत कई नेता
AajTak
कांग्रेस ने अपने X पर लिखा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने 26 बेगुनाहों की जान ले ली. यह मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है, जिसकी कोई माफी नहीं है. आज नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को 'कैंडल मार्च' निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई. इस हमले के खिलाफ देशभर में रोष है. इसी क्रम में आज कांग्रेस ने पूरे देश में कैंडल मार्च निकाला. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने भी आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला.
कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी दिल्ली में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च में शामिल हुए. वहीं, कांग्रेस ने अपने X पर लिखा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने 26 बेगुनाहों की जान ले ली. यह मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है, जिसकी कोई माफी नहीं है. आज नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को 'कैंडल मार्च' निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
उधर, बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में 'कैंडल मार्च' निकालकर पहलगाम में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस ने कहा कि पहलगाम में हुआ कायराना आतंकी हमला हमारे देश में सद्भाव और भाईचारे के खिलाफ एक घिनौनी साजिश है. हमें एकजुट होकर ऐसी नफरती ताकतों के खिलाफ लड़ना होगा और जीत हासिल करनी होगी.
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विशाल कैंडल मार्च निकाला. जिसमें मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी कैंडल मार्च में शामिल हुए.
गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अमित पाटकर के नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कैंडल लाइट निकाला. कांग्रेस ने कहा कि हम आतंकवाद को हमेशा के लिए हराने के लिए लड़ते रहेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










