
पश्चिम बंगाल: बीजेपी ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की, शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
AajTak
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी के 54 विधायकों ने राज्य में कानून व्यवस्था की गिरती दशा को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ज्ञापन सौंपा है और राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की है.
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी के 54 विधायकों ने सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य में कानून व्यवस्था की गिरती दशा को दिखाते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की है. इस बाबत बीजेपी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ज्ञापन सौंपा है. WB Guv: Perturbed at unwholesome turn of events in the assembly during Guv Address. More sad than hurt at the unexpected blockade attempt by lady Ministers & MLAs.Our culture tainted. Unprecedented-Marshal defied directive of the Chair. Temple of Democracy stood ravaged. pic.twitter.com/wYaOLY4x3I

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










