
पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना पहली बार नेट्स में उतरीं, भाई ने शेयर की तस्वीर
AajTak
भारतीय महिला टीम को इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भाग लेना है. इस सीरीज के लिए स्मृति मंधाना तैयारियों में जुट गई हैं. स्मृति मंधाना पर्सनल लाइफ में लगे सेटबैक से उबरकर मैदान पर लौट आई हैं.
भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कंपजोर पलाश मुच्छल ने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया था. पलाश संग शाटी टूटने के बाद स्मृति मंधाना का फोकस अब आगामी मैचों पर है. शादी टूटने की घोषणा के अगले ही दिन (8 दिसंबर) स्मृति ने क्रिकेट मैदान में वापसी कर ली. स्मृति ट्रेनिंग किट पहनकर नेट्स में बल्लेबाजी करती दिखाई दीं.
स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने उनकी प्रैक्टिस की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो गई. फैन्स ने स्मृति के प्रोफेशनल रवैये और जज्बे की जमकर तारीफ की. 7 दिसंबर (रविवार) को स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में साफ किया कि शादी आधिकारिक रूप से रद्द कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: प्यार, 'तकरार', अब इनकार... स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल के रिश्ते की पूरी टाइमलाइन
स्मृति मंधाना ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दोनों परिवारों की प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए. उन्होंने कहा कि भारत के लिए खेलना ही उनकी अब पहली प्राथमिकता है. उसी दिन पलाश मुच्छल ने भी पोस्ट कर बताया कि वह इस रिश्ते से आगे बढ़ चुके हैं और उन्होंने फैलाई जा रही गलत अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी.
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को होनी थी, लेकिन उसी दिन स्मृति के पिता को तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया.फिर खबर आई कि तनाव की वजह से पलाश मुच्छल भी अस्पताल में भर्ती हुए. इसके बाद दोनों पक्षों ने शादी की तारीख आगे नहीं बढ़ाई और आखिरकार रिश्ता टूट गया.

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












