
पति ने कराया 92 बार रेप..., अब कोर्ट में पीड़िता से हुए भद्दे सवाल, शर्म से बाहर चले गए बच्चे
AajTak
बीते दिनों फ्रांस के एक 71 साल के शख्स Dominique Pelicot पर आरोप लगा कि उसने अपनी ही पत्नी Gisele Pelicot के रेप के लिए 10 सालों तक लगातार अंजान मर्दों को घर बुलाया. अब जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो पीड़िता को और भी बहुत कुछ झेलना पड़ा.
बीते दिनों फ्रांस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था. इसमें एक 71 साल के शख्स Dominique Pelicot ने अपनी ही पत्नी Gisele Pelicot के रेप के लिए 10 सालों तक लगातार अंजान मर्दों को घर बुलाया. आरोप है कि उसने लगभग 72 मर्दो से 92 बार अपनी पत्नी का रेप कराया. वह गिजेल को लगातार ड्रग के नशे में रखता था जिससे उसे अपने साथ हुए दुष्कर्मों का अहसास भी नहीं होता था.
92 बार रेप के बाद बहुत कुछ झेलना था
अब जब मामला खुला और अदालत में पहुंचा तो मानो पीड़िता गिजेल को अभी और भी बहुत कुछ झेलना था. दरअसल, गिजेल ने मुकदमे को पब्लिक न करने के लिए गुमनाम रहने के अपने कानूनी अधिकार को छोड़ दिया था और कहा था कि वह उन सभी महिलाओं की ओर से गवाही देना चाहती है जिन पर नशीली दवाओं के सेवन के दौरान रेप अटैक किए गए हैं.
'बलात्कारियों ने मुझे चीथड़े की गुड़िया समझा'
71 वर्षीय गिजेल पेलिकॉट ने सोमवार को दक्षिणी शहर एविग्नन में कोर्ट रूम में एंटर किया. उसके सपोर्ट के लिए उसके तीन अडल्ट बच्चे भी आए थे. मुकदमे के पहले तीन दिनों तक वह अपने वकीलों के माध्यम से संवाद करते हुए काफी हद तक चुप रही, लेकिन गुरुवार को उसने अपने पति के अपराधों की भयावहता को याद करने के लिए आवाज उठाई. उसने अदालत को बताया, 'सच कहूं तो, ये मेरे लिए भयंकर डरावना है...मैं बिस्तर पर बेसुध पड़ी हूं और मेरे साथ बलात्कार किया जा रहा है.' उसने यह भी कहा कि 'बलात्कारियों ने मुझे किसी चीथड़े कपड़ों की गुड़िया समझा.'
कोर्ट में भद्दे सवालों का सामना

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










