
पटना के ऐतिहासिक गांधी सेतु को 21 सौ करोड़ की लागत से दिया गया स्मार्ट लुक, आज से जनता के लिए खुला
AajTak
बिहार के ऐतिहासिक महात्मा गांधी सेतु का सुपर स्ट्रक्चर चेंज कर दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घाटन किया.
उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला पटना का ऐतिहासिक महात्मा गांधी सेतु अब नए लुक में जनता के लिए खुल गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी सेतु की पूर्वी लेन का लोकार्पण किया. इसके साथ ही महात्मा गांधी सेतु के दोनों लेन पर आवागमन शुरू हो गया है.
एक दौर में एशिया के सबसे लंबे पुल का तमगा अपने नाम रखने वाले महात्मा गांधी सेतु का ऊपरी हिस्सा तोड़कर स्टील का सुपर स्ट्रक्चर लगाया गया है. साल 1982 से ही पटना को हाजीपुर और मुजफ्फरपुर से जोड़ने का काम कर रहा महात्मा गांधी सेतु का कलेवर अब बदल गया है. इस सेतु को स्मार्ट लुक देने पर 21 सौ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. परियोजना की शुरुआत में इस कार्य पर 1382.40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था.
2017 में शुरू हुआ था सुपर स्ट्रक्चर बदलने का काम
ऐतिहासिक महात्मा गांधी सेतु का सुपर स्ट्रक्चर बदलने का काम साल 2017 में शुरू हुआ था. 2014 में इसे लेकर राज्य और केंद्र की सरकारों में सहमति बनी थी. इस पुल की पश्चिमी लेन को सुपर स्ट्रक्चर चेंज कर पहले ही शुरू कर दिया गया था. अब पूर्वी लेन पर भी आवागमन शुरू हो गया है. इस पुल का सुपर स्ट्रक्चर चेंज कर दिए जाने के बाद अब हाजीपुर से पटना की दूरी महज 15 मिनट में तय की जा सकेगी.
66360 मीट्रिक टन स्टील का हुआ उपयोग
महात्मा गांधी सेतु को नया लुक देने में 66360 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग किया गया है. 5 किलोमीटर 575 मीटर लंबे पूर्वी लेन के सुपर स्ट्रक्चर में 25 लाख नट वोल्ट और 460 एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं. महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन में कुल 47 पाए हैं. इसका सुपर स्ट्रक्चर चेंज करने का काम 2019 में ही पूरा किया जाना था लेकिन ये अब जाकर पूरा हो सका है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










