
पकड़ा गया IBPS परीक्षा का मास्टरमाइंड, 5 लाख रुपये की बदले सीट दिलवाने का वादा, AI की मदद से करता था धांधली
AajTak
लखनऊ पुलिस ने एक बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया है, जो अभ्यर्थियों को आईबीपीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के लिए उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर रहा था. इस गिरोह में बैंक अधिकारी से लेकर टेक‑सपोर्ट तक शामिल थे, और उन्होंने फेस मिक्सिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अभ्यर्थियों की पहचान बदलकर परीक्षा में धांधली की.
लखनऊ पुलिस ने आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम में सेंध लगाने वाले सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह का सरगना आनंद कुमार यूपी ग्रामीण बैंक खबूपुरा, संभल में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है और पिछले पांच साल से यह गिरोह चला रहा था. आनंद अपने दलाल रोहित के जरिए अभ्यर्थियों से संपर्क करता था. जैसे ही कोई उम्मीदवार आवेदन फार्म भरता, आनंद उस तक पहुंच जाता और पैसे लेकर परीक्षा पास कराने की गारंटी देता था.
AI की मदद से करता था धंधली
पुलिस के मुताबिक यह गैंग हाईटेक तरीके से फर्जीवाड़ा करता था. आरोपी अभ्यर्थी और सॉल्वर की तस्वीरों को फेस मिक्सिंग एप जैसे MIXX, GRINDR, REMINI AI, CHAT GPT और FOTOR की मदद से एडिट करते थे. एआई तकनीक से दोनों के चेहरे 70 फीसदी तक एक जैसे बना दिए जाते थे. फिर यही एडिट की गई फोटो आवेदन फार्म और एडमिट कार्ड में लगाई जाती थी. परीक्षा केंद्र पर फोटो मिलान के दौरान यह इतनी समान दिखती थी कि पहचान मुश्किल हो जाती थी और इस तरह सॉल्वर असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे देता था.
पास करने के 5 लाख से ज्यादा रुपये लेता था
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि एक उम्मीदवार को पास कराने की डील करीब 5 लाख 20 हजार रुपये में तय होती थी. इसमें से दो लाख रुपये सरगना आनंद के पास जाते थे. प्रारंभिक परीक्षा में बैठने वाले सॉल्वर को 20 हजार रुपये और मेन एग्जाम में बैठने वाले सॉल्वर को एक लाख रुपये तक दिए जाते थे. बाकी रकम गैंग के अन्य सदस्यों में बांटी जाती थी.
ऐसे तैयार हुआ पूरा सॉल्वर गैंग

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










