
'पंजाब बचाओ नहीं, ये परिवार बचाओ यात्रा', सीएम मान ने सुखबीर सिंह बादल पर कसा तंज
AajTak
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए "अद्भुत" काम किया है, इसलिए जनता एक बार फिर उनके साथ खड़ी होगी. मान ने कहा कि राज्य में 13-0 से इतिहास रचा जाएगा, जहां 13 सीटों पर राज्य सरकार की जन-समर्थक नीतियों के पक्ष में फैसला आएगा.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की 'पंजाब बचाओ यात्रा' पर चुटकी लेते हुए इसे 'परिवार बचाओ यात्रा' बताया. साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी और जीतेगी. सीएम मान ने पंजाब सरकार की 'घर-घर मुफ्त राशन' (राशन की डोरस्टेप डिलीवरी) योजना के लिए आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए ये बात कही. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों की घोषणा इस महीने के अंत तक कर दी जाएगी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए "अद्भुत" काम किया है, इसलिए जनता एक बार फिर उनके साथ खड़ी होगी. मान ने कहा कि राज्य में 13-0 से इतिहास रचा जाएगा, जहां 13 सीटों पर राज्य सरकार की जन-समर्थक नीतियों के पक्ष में फैसला आएगा और पंजाब विरोधी रुख के लिए लोग विपक्ष को बुरी तरह नकार देंगे.
शिअद की 'पंजाब बचाओ यात्रा' का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि अकाली दल की इस 'नौटंकी' का असली नाम 'परिवार बचाओ यात्रा' है. उन्होंने अकाली नेताओं को यह बताने की चुनौती भी दी कि 15 साल तक राज्य को लूटने के बाद वे राज्य को किससे बचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अकालियों ने राज्य को बेरहमी से लूटा है, इसके अलावा पंजाबियों के मानस को भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाई है और राज्य में कई माफियाओं को संरक्षण दिया है.
सीएम मान ने कहा कि लोग अकालियों और बादल परिवार से अच्छी तरह परिचित हैं, जिसके कारण अब उनकी 'नाटकबाजी' नहीं चलेगी. लोग अकाली दल की "संदिग्ध" भूमिका को नहीं भूले हैं. सीएम मान ने कहा कि अब समय आ गया है कि जब लोगों को लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें परास्त कर सबक सिखाना चाहिए.
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, शिअद नेता बिक्रम मजीठिया को लोगों ने उनके खराब प्रदर्शन के कारण बाहर का रास्ता दिखाया था. उन्होंने कहा कि ये नेता उनसे "ईर्ष्या" करते हैं, क्योंकि वह एक सामान्य परिवार से हैं, उन्होंने कहा कि इन नेताओं का हमेशा से मानना रहा है कि उनके पास राज्य पर शासन करने का दैवीय अधिकार है, जिसके कारण वे यह पचा नहीं पा रहे हैं कि एक आम आदमी राज्य चला रहा है.
बता दें कि सुखबीर सिंह बादल ने AAP सरकार की ''विफलताओं'' को उजागर करने और राज्य में पूर्ववर्ती शिअद सरकारों के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एक फरवरी को 'पंजाब बचाओ यात्रा' शुरू की थी.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







