
पंखे से लेकर लैंप तक कुछ नहीं छोड़ा, कपल ने होटल से चोरी किया सामान और फिर...
AajTak
इस चोरी ने होटल के कामकाज पर काफी असर डाला है, जिससे सभी सामान बदले जाने तक कमरे को किराए पर नहीं दिया जा सकता. कम से कम 200 पाउंड का नुकसान हुआ है.
एक कपल ने वो हरकत की है, जिसके बारे में सुनकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है. इन लोगों ने रेंट पर होटल रूम लिया था और यहां से सारा सामान चोरी करके ले गए. मामला ब्रिटेन के वेल्स का है. डॉल्फिन होटल के मालिक ने आरोप लगाया है कि कपल ने 200 पाउंड (करीब 20 हजार रुपये) के सामान की चोरी की है. जो सामान चोरी किया गया है, उसमें चाय की केतली, बिजली का पंखा, लग्जरी तौलिए, लैंप, चाय और कॉफी का कंटेनर और चार्जिंग टावर शामिल है.
होटल के मालिक का कहना है कि जब कपल चेक-इन करने आया तो काफी मिलनसार लगा. उनके पास काफी कम सामान था. ये बात थोड़ी अजीब भी लगी. लेकिन नहीं सोचा था कि ये लोग ऐसा काम करेंगे. इस चोरी ने होटल के कामकाज पर काफी असर डाला है, जिससे सभी सामान बदले जाने तक कमरे को किराए पर नहीं दिया जा सकता. कम से कम 200 पाउंड का नुकसान हुआ है. उनका कहना है कि कोविड-19 से उनके व्यापार को बड़ा झटका लगा था और ऐसी घटनाएं परेशानियों को केवल बढ़ाने का काम कर रही हैं.
एक शख्स से पूछताछ कर रही पुलिस
कपल से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन नहीं हो सका. जिसके बाद होटल के मालिक को पुलिस की मदद लेनी पड़ी. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिए गए हैं. उसका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, 'बताया जा रहा है कि पुलिस 43 साल के मार्टीन रेंडेल से पूछताछ कर रही है क्योंकि उसे पता चला है कि होटल में चेक-इन करने के लिए उसके बैंक कार्ड का इस्तेमाल किया गया था.' कपल ने सामान से भरे बड़े बैग लेकर होटल से कार के जरिए कई यात्राएं की हैं. जिससे ऐसा लगता है कि ये लोग बैग में होटल का सामान भरकर ले जाते थे. पुलिस को 19 अगस्त को घटना की सूचना मिली थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










