
न जॉब, न ऑफिस… मस्क का दावा- कुछ सालों बाद इंसानों को काम करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी
AajTak
एलॉन मस्क ने इसी भविष्य की तस्वीर दुनिया के सामने रखी है. उनके मुताबिक, आने वाले कुछ सालों में इंसानों की भूमिका पूरी तरह बदल जाएगी. लोगों को काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उनकी जगह मशीनें और AI ले लेंगे. इंसानों के लिए काम या नौकरी जरूरत नहीं, बल्कि एक तरह का शौक भर रह जाएगा.
तकनीक जिस रफ्तार से बढ़ रही है, वह आने वाले भविष्य की एक अलग ही तस्वीर दिखाती है. आज हम नौकरी, दफ्तर और काम को जरूरी मानते हैं, लेकिन आने वाला दौर शायद ऐसा हो जहां इंसान काम इसलिए करे क्योंकि वह करना चाहता है, न कि उसे करना पड़े.यही भविष्य की तस्वीर अब एलॉन मस्क ने दुनिया के सामने रखी है., जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
'भविष्य में काम करना पूरी तरह वैकल्पिक होगा'
एलॉन मस्क ने जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट People by WTF में कहा कि अगला 10–20 साल मानव इतिहास में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है.मस्क के शब्दों में-मेरी भविष्यवाणी है कि भविष्य में काम करना सिर्फ़ एक विकल्प होगा. अगर चाहो तभी काम करो.मस्क का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स इतनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं कि ज्यादातर काम मशीनें करने लगेंगी, और इंसान चाहे तो सिर्फ अपनी पसंद के काम करेगा.
मस्क का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत में काम के घंटों पर जबरदस्त बहस चल रही है.इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और L&T के CEO ने युवाओं से 70 से 90 घंटे तक काम करने की अपील की थी.इसके उलट, मस्क का कहना है कि भविष्य में इंसान चाहे तो भीड़ वाले शहरों में रहकर काम करे, चाहे कहीं दूर या फिर चाहे तो काम न ही करे. सब कुछ व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर होगा.
'काम बिल्कुल ही न करना पड़े'
पॉडकास्ट के दौरान जब निखिल कामत ने दुनिया भर में चल रहे 3-दिन और 4-दिन वाले वर्कवीक ट्रायल का जिक्र किया, तो मस्क ने मजाक में कहा-मेरे लिए तो नहीं!लेकिन इसके बाद उन्होंने एक बड़ा बयान दिया-मुझे लगता है कि भविष्य में लोग आधा हफ्ता नहीं, बल्कि शायद बिल्कुल ही काम न करें. काम एक तरह का शौक बन जाएगा.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.












