
न जर्सी पहनी, न मैदान में उतरे... कहानी उन 11 हीरोज की जिन्होंने पर्दे के पीछे से टीम इंडिया को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने की कहानी गढ़ी
AajTak
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. हालांकि मैदान पर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इस जीत के पीछे कई ऐसे लोग भी रहे जिन्होंने जर्सी नहीं पहनी और मैदान में नहीं उतरे.
टीम इंडिया ने जब आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया, तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम जश्न से भर गया. खिलाड़ियों की आंखें नम थीं, हाथों में तिरंगा था और करोड़ों दिलों की धड़कनें एक साथ जीत का गीत गा रही थीं. अहमदाबाद से निकली इस जीत की खबर ने मानो पूरे देश में होली के तुरंत बाद दिवाली ला दी थी.
अब जब भारत तीसरी बार टी20 का विश्व विजेता बना है तो चर्चा वर्ल्ड कप के हीरोज की हो रही है. लेकिन ये विजयी कहानी सिर्फ उन 11 खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है जो मैदान में उतरे थे. हर ट्रॉफी के पीछे कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कैमरे से दूर रहते हैं, जिनके नाम स्कोरकार्ड में नहीं लिखे जाते, लेकिन उनकी मेहनत उस जीत की नींव बनती है.
टीम इंडिया की इस विश्व विजेता कहानी में भी ऐसे कई किरदार हैं. जिन्होंने भारतीय जर्सी नहीं पहनी, मैदान पर कदम नहीं रखा. लेकिन हर खिलाड़ी को निखारा, संवारा और इतना मजबूत बनाया की उनके और उनके साथ ही देश के आगे हमेशा के लिए लिख दिया जाए- वर्ल्ड चैम्पियन... आइए ऐसे ही पर्दे के पीछे के 11 हीरोज की बात करते हैं...
सोच और रणनीति के शिल्पकार हेड कोच
इस जीत की कहानी का पहले बड़े किरदार हैं टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर. वही गौतम गंभीर जिन्होंने अपनी कोचिंग में टीम इंडिया को चैम्पियंस ट्रॉफी जिताई. लेकिन उसके बाद समीकरण ही बदल गया. उनके ऊपर सवालों की बौछार होने लगी. वर्ल्ड कप में भी उनके फैसलों पर सवाल उठते रहे. लेकिन गौतम गंभीर होकर सबकुछ सुनते रहे. सहते रहे. क्योंकि उन्हें पता था कि ये आलोचनाएं अस्थायी हैं और खिताब जीत जाता स्थायी. जिस दिन हाथ में ट्रॉफी होगी उस दिन ये सवाल शाबासी में बदल जाएंगे.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










