
न कोई श्लोक न मंत्र... सीताजी ने आसानी से की थी गौरी पूजा, जानिए इसका दुर्गा सप्तशती से क्या है कनेक्शन
AajTak
तुलसीदास ने रामचरित मानस में सीता जी की गौरी पूजा का भावपूर्ण वर्णन किया है. इस पूजा में सीता जी ने पार्वती जी के विभिन्न नाम लेकर प्रार्थना की थी और देवी ने उनकी विनम्रता से प्रसन्न होकर आशीर्वाद दिया. यह परंपरा नवरात्रि के दौरान विशेष महत्व रखती है और विवाह पूर्व स्त्रियों द्वारा की जाती है.
नवरात्रि के आठवें दिन नौ दुर्गा के अष्टम स्वरूप देवी महागौरी की पूजा की जाती है. देवी महागौरी गौर वर्ण की हैं और सुहागिन स्त्रियों की प्रतिनिधि देवी हैं. लोक परंपरा में भी यही देवी गौराजी, गौरी मैया और गौरा माता नाम से प्रसिद्ध हैं. इन्हें उमा पार्वती का ही एक स्वरूप माना जाता है और कई जगहों पर विवाह से पहले होने वाली गौरी पूजा में इन्हीं देवी की पूजा की जाती है. इसे गौरी मंगला व्रत भी कहते हैं. सीताजी ने भी विवाह से पहले गौरी मंगला व्रत किया था. इसका जिक्र रामचरित मानस और रामायण दोनों में मिलता है.
संत तुलसीदास ने तो रामचरित मानस में दुर्गा सप्तशती का निचोड़ ही उतारकर रख दिया है. अगर आप पूरे नवरात्रि में सप्तशती न पढ़ पाएं हों तो देवी महागौरी की पूजा वाले आज के दिन सिर्फ रामचरित मानस की वो चौपाइयां पढ़ लीजिए, जिसमें माता सीता गौरी पूजा करने के बाद उनसे मनचाहा वर पाने के लिए प्रार्थना कर रही हैं.
यह प्रार्थना उन्होंने तब की थी, जब सीताजी ने पुष्प वाटिका में पहली बार श्रीराम को देखकर भावविभोर हो गईं और ठीक उसी समय उन्हें अपने पिता का प्रण भी याद आ गया.
वह जानती थीं कि उनके जीवन का प्रारब्ध अब एक धनुष से जुड़ चुका है, इसलिए सीताजी सोचने लगीं कि यह सुकुमार किशोर भारी शिवधनुष कैसे उठा पाएंगे. ऐसा सोच-सोचकर वह परेशान हो उठीं. इस तरह परेशान होकर वह अंदर ही अंदर मां गौरी से प्रार्थना करने लगीं और इसी अवस्था में सहेलियों का हाथ छुड़ाकर गौरी मंदिर की ओर दौड़ती चली गईं. उन्हें अचानक क्या हुआ, यह रहस्य सखियां नहीं समझ सकीं.
इस स्थिति का वर्णन तुलसीदास ने कुछ इस तरह किया है...
जानि कठिन सिवचाप बिसूरति। चली राखि उर स्यामल मूरति॥ प्रभु जब जात जानकी जानी। सुख सनेह सोभा गुन खानी॥ परम प्रेममय मृदु मसि कीन्ही। चारु चित्त भीतीं लिखि लीन्ही॥ गई भवानी भवन बहोरी। बंदि चरन बोली कर जोरी॥

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











