
न कोई गिरा, न लगी चोट… AI से घाव बनाकर कर्मचारी छुट्टी ले गया, HR को पता नहीं चला
AajTak
एआई अब लोगों की ज़िंदगी में इतना गहराई तक घुस गया है कि कई लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करने लगे हैं. X और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन ऐसे वीडियो और तस्वीरें वायरल होती हैं, जिनमें साफ़ दिखता है कि पीछे पूरा खेल एआई का है.
आज के एआई दौर में अब यह मान लेना खतरनाक हो गया है कि जो दिखाई दे रहा है, वही सच है.तस्वीरें अब इतनी सफाई से एडिट हो सकती हैं कि समझदार लोग, डॉक्टर, यहां तक कि बड़ी कंपनियों के HR तक आसानी से धोखा खा जाएं.
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वह मामला वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स ने स्विगी से रिफंड लेने के लिए अंडों की एडिटेड तस्वीर भेज दी थी. असल में एक अंडा टूटा था, लेकिन एआई की मदद से उसने ट्रे में रखे 20 अंडों को टूटा हुआ दिखाकर रिफंड ले लिया.
अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, लेकिन इस बार बात खाने-पानी की नहीं, ऑफिस की छुट्टियों की है. यहां दावा किया गया कि एक कर्मचारी ने अपने हाथ पर AI से चोट बनवाई और आराम से मेडिकल लीव ले ली. किसी को अंदाजा भी नहीं हुआ कि तस्वीर AI-generated थी.
साफ हाथ पर AI से बनवाई नकली चोट
यह पूरा मामला X पर वायरल हुआ है.पोस्ट के अनुसार, कर्मचारी ने अपने हाथ की एक बिल्कुल साफ तस्वीर ली.न कोई घाव, न सूजन, न खून का निशान.इसके बाद उसने Gemini Nano जैसे एआई टूल में सिर्फ एक लाइन लिखी: Apply an injury on my hand.
कुछ ही सेकंड में AI ने उस हाथ पर ऐसी चोट बना दी कि उसे असली मानने में कोई भी गलती कर देता.घाव का रंग, गहराई और ताजगी इतनी नेचुरल थी कि वह बिल्कुल असली लग रही थी.कर्मचारी ने यही फोटो HR को भेजी और कहा कि वह बाइक से गिर गया है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












