
न किचन, न बाथरूम... फिर भी हर महीने 1 लाख किराया, क्यों खास है ये अपार्टमेंट?
AajTak
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. वायरल हो रहा ये वीडियो अमेरिका के न्यूयॉर्क का है. इसमें एक छोटे से अपार्टमेंट को दिखाया गया है जिसका किराया हर महीने का एक लाख रुपये है. इस अपार्टमेंट की खास बात ये है कि इसमें किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है.
दुनिया भर में घर के किराए के दाम आसमान छू रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स छोटे से अपार्टमेंट के बारे में बताता दिख रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं. इस अपार्टमेंट का एक महीने का किराया 1200 डॉलर (करीब 1 लाख रुपये) है. जबकि इसमें न तो किचन है और न ही बाथरूम.
रियाल्टार ओमर लैबॉक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है. इसमें वो बताते हैं कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित इस छोटे से अपार्टमेंट में कोई सुविधा मौजूद नहीं है, फिर भी इसका किराया हर महीने का एक लाख रुपये है.
ओमर ने वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'ये मैनहट्टन का सबसे छोटा अपार्टमेंट होगा. यह पागलपन है. यही पूरा का पूरा अपार्टमेंट है. यही सब कुछ है. कोई बाथरूम नहीं है. कोई किचन नहीं है. आपके पास बस एक अपार्टमेंट है.'
अपार्टमेंट में कोई बाथरूम ही नहीं होता. बल्कि काफी चलकर जाने के बाद हॉलवे में एक बाथरूम दिखाई पड़ता है. ये बाथरूम अपार्टमेंट से बाहर है. ओमर यहां कॉरिडोर से जाते हैं.
इसके बाद वो वीडियो में दिखाते हैं कि बाथरूम अंदर से कैसा है. वो कहते हैं, 'ये पागलपन है लेकिन ये सबसे सस्ता अपार्टमेंट है.
इसका किराया प्रति महीना 1200 डॉलर है. आप इसमें रह सकते हैं, जो एक तरह से बेडरूम है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










