
नोएडा: स्कूलों में धमकी भरे मेल भेजने वाले नाबालिग को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया
AajTak
नोएडा के स्कूलों को धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच शुरू की. पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता स्कूलों में पहुंच चुके और छात्रों को ऐहतियातन सुरक्षित स्थानों पर इकट्ठा किया गया.
गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इस मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है. कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत 4 स्कूलों को फर्जी मेल भेजने के संबंध में स्कूल मैनेजमेंट ने थाने में तहरीर दी थी. इसके बाद थाना सेक्टर 126 पर अभियोग पंजीकृत किया गया है. स्थानीय पुलिस और साइबर टीम के द्वारा सिर्फ 12 घण्टे में फर्जी मेल भेजने वाले नाबालिग की पहचान की गई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बुधवार को स्कूलों को धमकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी थी. जिन स्कूलों को धमकी दी गई है, उनमें हेरिटेज स्कूल और मयूर स्कूल का नाम शामिल है. जानकारी के मुताबिक, सभी जगहों पर स्थिति सामान्य है. कई स्कूलों में कक्षाएं फिर से शुरू हो गई हैं.
बम स्कवॉड ने शुरू की छानबीन
नोएडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच शुरू की. पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता स्कूलों में पहुंच चुके और छात्रों को ऐहतियातन सुरक्षित स्थानों पर इकट्ठा किया गया. अब तक किसी भी स्कूल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है. बम स्कवॉड और अन्य सीनियर अफसर स्कूलों में जांच कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: नोएडा में चलती थार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
किन स्कूलों को मिली है धमकी?

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







