
नोएडा के स्कूलों में गठित होगी 'बाल यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति', DM ने दिए आदेश
AajTak
समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित मामलों की समीक्षा की जाएगी. इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामलों में कमी आएगी और स्कूलों की जिम्मेदारी को मजबूत किया जाएगा.
नोएडा के स्कूलों में पिछले कुछ महीनों में सामने आए यौन उत्पीड़न के मामलों को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को 'बाल यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति' गठित करने का आदेश दिया है. इस आदेश का उद्देश्य बच्चों के साथ किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाना और मामले की तत्काल जांच सुनिश्चित करना है.
समिति में रहेंगे ये सदस्य
समिति में स्कूल के प्रधानाचार्य या उप-प्रधानाचार्य, एक पुरुष और एक महिला शिक्षक, दो अभिभावक प्रतिनिधि, दो छात्र (एक लड़का और एक लड़की), एक गैर-शैक्षिक स्टाफ सदस्य, परामर्शदाता, और एक बाल संरक्षण अधिकारी या किसी स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
समिति की जिम्मेदारियां
जागरूकता कार्यक्रम: समिति बच्चों के यौन शोषण की रोकथाम के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसमें स्टाफ, छात्रों, और अभिभावकों को पॉक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी जाएगी.
शिकायत/सुझाव बॉक्स: स्कूल परिसर में एक शिकायत/सुझाव बॉक्स की स्थापना होगी, जिससे बच्चे गुमनाम रूप से अपनी शिकायतें दर्ज कर सकें.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









