
नैन्सी पेलोसी के बाद अब ओबामा ने बाइडेन के दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल, कहा- जीत की राह मुश्किल
AajTak
नैन्सी पेलोसी ने था कि अगर बाइडेन नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में भाग लेते हैं तो इससे डेमोक्रेट के दूसरे कार्यकाल में जीतने की संभावना प्रभावित हो सकती है. हालांकि, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नैन्सी पेलोसी के जवाब में कहा था कि सर्वेक्षणों से पता चलता है कि वह चुनाव जीत सकते हैं.
डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर हुए हमले के बाद से अमेरिका की सियासी हवा पूरी तरह से बदली नजर आ रही है. राष्ट्रपति जो बाइडेन की दोबारा दावेदारी पर अब उन्हीं के पार्टी के नेता सवाल उठा रहे हैं. इस लिस्ट में अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हो गए हैं. ओबामा ने बाइडेन के खराब स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को चुनाव से पहले उनकी दोबारा दावेदारी पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, बराक ओबामा ने डेमोक्रेट उम्मीदवार के रूप में जो बाइडेन की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए अपने सहयोगियों से कहा है कि उनकी जीत की राह बहुत कम हो गई है.
पेलोसी ने भी उठाए थे सवाल
ओबामा से पहले अमेरिकी सदन की पूर्व अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी भी बाइडेन की उम्मीदवारी पर सवाल उठा चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि बाइडेन रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को नहीं हरा सकते हैं. नैन्सी पेलोसी ने था कि अगर बाइडेन नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में भाग लेते हैं तो इससे डेमोक्रेट के दूसरे कार्यकाल में जीतने की संभावना प्रभावित हो सकती है. हालांकि, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नैन्सी पेलोसी के जवाब में कहा था कि सर्वेक्षणों से पता चलता है कि वह चुनाव जीत सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दो फोन, रैली का शेड्यूल और एक सीक्रेट मैसेज...ट्रंप के हमलावर की जांच में हुए हैरान करने वाले खुलासे
ट्रंप के साथ हुई बहस में दिखा था बाइडेन का खराब स्वास्थ्य
27 जून को ट्रंप के साथ हुई बहस में बाइडेन को लड़खड़ाते देखा गया था. इसके बाद कई राजनीतिक विश्लेषकों ने कथित तौर पर उनके 'खराब' स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उनके दोबारा चुनाव लड़ने पर चिंता जाहिर की थी.खबर है कि पिछले हफ्ते बराक ओबामा और नैन्सी पेलोसी ने निजी तौर पर बात की थी, जिसमें राष्ट्रपति चुनाव के लिए जो बाइडेन के अभियान और उनकी गिरती लोकप्रियता पर चिंता जताई थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









