
नेपाल में हिन्दू राष्ट्र की 'लहर' से 'लाल' क्यों हो रहीं कम्युनिस्ट पार्टियां? ओली-प्रचंड को दिख रहा 'बाहरी हाथ'
AajTak
नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के पक्ष में लोगों का भावनात्मक जुड़ाव देखकर नेपाल की सत्ता और विपक्ष में मौजूद कम्युनिस्ट पार्टियां सतर्क हो गई हैं और सहम गई हैं. नेपाल की मुख्य विपक्षी पार्टी सीपीएन (माओवादी सेंटर) ने काठमांडू में हुए राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन के बाद तराई-मधेश जिलों में महीने भर से चल रहे ‘जागृति अभियान’ को अचानक रोक दिया. वही पीएम ओली ने इस प्रदर्शन का बाहरी कनेक्शन बताया.
नेपाल में हिन्दू राष्ट्र की मांग और राजशाही के पक्ष में उमड़े जनज्वार से राजनीति में उबाल आ गया है. नेपाल के प्रधानमंत्री और सत्ताधारी पार्टी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी, CPN-UML) केपी शर्मा ओली ने इस प्रदर्शन के पीछे 'बाहरी' शक्तियों की ओर इशारा किया है. नेपाल के अंग्रेजी समाचारपत्र 'द काठमांडू पोस्ट' ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ओली ने इस प्रदर्शन के लिए 'बाहरी शक्तियों' को जिम्मेदार ठहराया है.
प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर दिखने पर ओली ने कहा कि हमारी स्थिति अभी ऐसी नहीं हुई है कि एक रैली आयोजित करने के लिए हमें विदेशी नेताओं की तस्वीर इस्तेमाल करनी पड़े. ओली ने कहा कि इन प्रदर्शनों को 'अलोकतांत्रिक' और व्यवस्था 'विरोधी' बताया है. उन्होंने कहा कि "हमारे पास अलोकतांत्रिक, व्यवस्था-विरोधी और असंवैधानिक गतिविधियों के लिए समय नहीं है."
बता दें कि नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी, CPN-UML) यह पार्टी सरकार का नेतृत्व कर रही है, और वर्तमान प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली इसी पार्टी से हैं. इसके अलावा नेपाली कांग्रेस भी सरकार में शामिल है.
रविवार को पूर्व राजा ज्ञानेंद्र के पक्ष में लोगों का भावनात्मक जुड़ाव देखकर नेपाल की सत्ता और विपक्ष में मौजूद कम्युनिस्ट पार्टियां सतर्क और सहम गई हैं.
नेपाल की मुख्य विपक्षी पार्टी सीपीएन (माओवादी सेंटर) ने काठमांडू में हुए राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन के बाद तराई-मधेश जिलों में महीने भर से चल रहे ‘जागृति अभियान’ को अचानक रोक दिया. गौरतलब है कि नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड इस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं. इस प्रदर्शन से पहले अध्यक्ष पुष्प कमल दहल और पार्टी के अन्य शीर्ष नेता काठमांडू लौट आए.
पार्टी ने कहा कि मौजूदा हालात में पार्टी को जिलों से ज्यादा केंद्र यानी की काठमांडू की राजनीति में सक्रिय होने की जरूरत है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









