
नीति आयोग की बैठक आज, केजरीवाल-ममता-केसीआर समेत छह CM ने शामिल होने से किया इनकार
AajTak
Niti Aayog meeting: नई संसद के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद अब विपक्षी दलों ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर दिया है. इस बैठक में ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और केसीआर समेत छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जाने से मना कर दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यता करेंगे.
Niti Aayog meeting: नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की शनिवार यानी आज 8वीं बैठक होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे. इसमें शामिल होने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री या उपराज्यपालों को बुलाया गया है, लेकिन छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है. इन पार्टियों का यह रुख तब सामने आया, जब 21 विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का विरोध कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन बैठक में शामिल नहीं होंगे. प्रगति मैदान में होने वाली बैठक का मुख्य विषय विकसित भारत@2047: टीम इंडिया की भूमिका है. बैठक में एमएसएमई, बुनियादी ढांचा और निवेश, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण, कौशल विकास और गति शक्ति समेत प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने पीएम को पत्र लिखकर बैठक में शामिल न होने की जानकारी दे दी है. सीएम ने कहा कि अध्यादेश लाकर कोआपरेटिव फेडरलिज्म का मजाक बनाया जा रहा है. ऐसे में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं रह जाता. ऐसी बैठक में नहीं जाना चाहिए, इसलिए वे बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया- अगर देश के प्रधानमंत्री ही सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को मानने से मना करते हैं तो लोग फिर न्याय के लिए कहां जाएंगे? प्रधानमंत्री जी, आप देश के पिता समान हैं. आप गैर बीजेपी सरकारों को काम करने दें, उनका काम रोकें नहीं. लोग आपके अध्यादेश से बहुत नाराज हैं. मेरे लिए कल की नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होना संभव नहीं होगा.
बिहार के सीएम नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने बताया कि वह पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. उनकी जगह पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी बैठक में शामिल हो सकते हैं.
पंजाब सीएम भगवंत मान ने पंजाब के मसलों का नोट बनाकर केंद्र सरकार को भेजा है. उन्होंने नोट में नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि केंद्र पंजाब के हितों का ध्यान नहीं रख रहा. किसानों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहा है. हम बैठक में शामिल नहीं हो सकते.
बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य नेकहा,‘हमने केंद्र से अनुरोध किया था कि मुझे और मुख्य सचिव को बैठक में शामिल होने की अनुमति दी जाए क्योंकि ममता बनर्जी किसी अन्य काम में व्यस्त हैं. बैठक में सीएम के अलावा किसी और को अनुमति नहीं देने का यह एक परोक्ष तरीका है, इसलिए बैठक में पश्चिम बंगाल का कोई प्रतिनिधि नहीं होगा.' उन्होंने कहा कि केंद्र ने कई परियोजनाओं के धन रोक दिया है. मैं बैठक में इस बारे में प्रश्न करती, यह जानते हुए कि केंद्र की भाजपा सरकार नहीं चाहती कि हम दिल्ली जाएं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










