
नींद में शानदार चित्र बनाने वाला रहस्यमयी 'स्लीप आर्टिस्ट'... जिसे सुबह कुछ भी याद नहीं रहता
AajTak
वेल्स के ली हैडविन को 'स्लीप आर्टिस्ट' के नाम से जाना जाता है. हैडविन बचपन से ही नींद में जटिल चित्र बनाते रहे हैं. उनकी ये अजीबोगरीब प्रतिभा किसी रहस्य से कम नहीं है, क्योंकि सुबह उठकर उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता है.
'स्लीप आर्टिस्ट', ये शब्द सुनकर ही अटपटा सा लगता है. मगर इससे जुड़े जितने भी सवाल या इसका मतलब जेहन में कौंध सकता है और ये टाइटल जिस भी शख्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है, उसका काम हर जवाब को धता बता सकता है. 'स्लीप आर्टिस्ट' यानी ऐसा शख्स जो नींद में जटिल से जटिल और शानदार चित्र बनाता है. जानतें ये शख्सियत कौन हैं और उनकी इस खूबी का रहस्य क्या है?
वेल्स के ली हैडविन को 'स्लीप आर्टिस्ट' के नाम से जाना जाता है. हैडविन बचपन से ही नींद में जटिल चित्र बनाते रहे हैं. जब वे बड़े हुए तो उनकी ये खूबी भी देश- दुनिया में फैलने लगी. उनकी इस रहस्यमयी खासियत को लेकर कई बड़े मीडिया हाउस ने उनका साक्षात्कार लिया और उनकी इस प्रतिभा पर कहानियां लिखी. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार अब हिस्ट्री चैनल के एक शो में भी उनकी कहानी दिखाई जाएगी.
अक्सर नींद में उठकर बनाते हैं चित्र नींद में चलना और नींद में बात करने के बारे में तो काफी कहा-सुना जाता है. ऐसा होना अपेक्षाकृत सामान्य है, लेकिन नींद में चित्र बनाना बहुत दुर्लभ है. वहीं ली जब जग रहे होते हैं तो वैसी कलात्मक प्रतिभा नहीं दिखा पाते, जैसा वो नींद में कर जाते हैं.
आसपास मौजूद किसी भी चीज से बना लेते हैं तस्वीर बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ली हैडविन जब सो जाते हैं, तब नींद में उठकर चित्र बनाना शुरू कर देते हैं. वह नींद में आस-पास मौजूद किसी भी चीज का इस्तेमाल कर जटिल और शानदार चित्र बना लेते हैं. ली हैडविन जब चार साल के थे, तो नींद में उठकर दीवारों पर लिखते थे, या आड़ी-तिरछी रेखाएं बनाते थे.
15 साल की उम्र में नींद में बनाई थी मर्लिन मुनरो की तस्वीर हैडविन ने डेली स्टार को बताया कि जब वह 15 वर्ष के थे, तब भी आधी रात को उठकर कलाकृतियां बनाते थे. भले ही वह किसी मित्र के घर पर ही क्यों न हो. उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ आड़ी-तिरछी रेखाएं नहीं बना रहा था. मैं मर्लिन मुनरो के चित्रों से लेकर परियों और अनदेखे सुंदर दृश्य तक उकेर देता था.
जगने के बाद नहीं बना पाते वैसी शानदार तस्वीर हैडविन ने बताया कि जब मैं जाग जाता हूं तो, तो मैं उन्हीं औज़ारों का इस्तेमाल करते हुए, काफी कोशिश करता हूं लेकिन रात में नींद में बनाई अपनी कलाकृति की नकल नहीं कर पाता हूं. मैंने इनमें से कुछ अपने कला शिक्षकों को दिखाए. तब उन्होंने कहा कि तुम यह कक्षा में क्यों नहीं कर सकते?’ यह कुछ ऐसा था जिसे समझने में मुझे खुद बहुत मशक्कत करनी पड़ी.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








