
ना बटलर का अनुभव काम आया, ना मार्क वुड की स्पीड... टीम इंडिया के 5 'पांडव', जिन्होंने इंग्लैंड को घुटनों पर ला दिया
AajTak
टी20 सीरीज में कप्तान जोस बटलर का अनुभव भी अंग्रेजों के काम नहीं आया. बटलर शुरुआती दो मुकाबलों में अच्छे प्रदर्शन के बाद आउट ऑफ फॉर्म हो गए. सीरीज में भारतीय टीम के स्टार परफॉर्मर 'मिस्ट्री' स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे. पूरी सीरीज में वरुण की मिस्ट्री गेंदों ने अंग्रेजों को परेशान किया.
India vs England T20 Series Analysis: इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. इस टी20 सीरीज में ना इंग्लैंड की बैटिंग चली और ना ही उसकी बॉलिंग ने भारतीय टीम को खास परेशान किया. इंग्लैंड को इस सीरीज में मेजबान टीम के विरुद्ध इकलौती जीत राजकोट में नसीब हुई, जहां स्पिनर्स को उतनी मदद नहीं मिली थी.
इंग्लैंड के बड़े-बड़े धुरंधर नाकाम, भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
टी20 सीरीज में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का अनुभव भी अंग्रेजों के काम नहीं आया. बटलर शुरुआती दो मुकाबलों में अच्छे प्रदर्शन के बाद आउट ऑफ फॉर्म हो गए, जिसने टीम को मुश्किल में डाल दिया. मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर की रफ्तार भी भारतीय बल्लेबाजों को डरा नहीं पाई. दोनों तेज गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए.
सीरीज में भारतीय टीम के स्टार परफॉर्मर 'मिस्ट्री' स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे. पूरी सीरीज में वरुण की मिस्ट्री गेंदों ने अंग्रेज बल्लेबाजों को परेशान किया. वरुण ने तीन बार इंग्लिश कप्तान जोस बटलर को आउट किया. उप-कप्तान हैरी ब्रूक भी इस भारतीय स्पिनर के सामने नतमस्तक दिखे. ब्रूक तो पांचों मैचों में लेग-स्पिन बॉलिंग पर आउट हुए. वरुण चक्रवर्ती ने इस टी20 सीरीज में 14 विकेट लिए, जो एक भारतीय रिकॉर्ड रहा.
इस टी20 सीरीज में भारत की ओर से बल्लेबाजी में मोर्चा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने संभाला. अभिषेक ने 55.80 की औसत से सबसे ज्यादा 279 रन बनाए. वानखेड़े टी20 में अभिषेक की बैटिंग लंबे समय तक याद की जाएगी, जहां उन्होंने 135 रनों की शतकीय पारी में कई रिकॉर्ड्स भी बनाए. कोलकाता टी20 में भी अभिषेक ने 79 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त किया था.
उधर अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी भी शानदार रही. हालांकि खब्बू तेज गेंदबाज अर्शदीप ने इस सीरीज में सिर्फ तीन मैच खेले, वहीं दो मुकाबलों में उन्हें रेस्ट मिला. अर्शदीप ने शुरुआती दोनों मैचों में भारतीय टीम को पावरप्ले में सफलताएं दिलाई, जिससे बाकी गेंदबाजों का काम आसान हो गया. जिस तरह से उन्होंने कोलकाता टी20 में बेन डकेट को आउट किया वो शानदार रहा. अर्शदीप ने तीन मैचों में कुल 4 विकेट चटकाए.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










