
नवरात्रि में इस प्राचीन मंदिर जाकर हर मन्नत हो जाएगी पूरी, तीन बार रूप बदलती हैं देवी
AajTak
उत्तराखंड के श्रीनगर के पास एक ऐसा देवी मंदिर है, जहां माता के दिन में तीन बार रूप बदलने का दावा किया जाता है. नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन होता है, जो सुबह चार बजे शुरू हो जाती है. ऐसी मान्यता है कि उत्तराखंड की प्रसिद्ध चमत्कारी धारी देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान जो मन्नत मांग लो, वह पूरी हो जाती है.
देशभर में नवरात्रि का त्योहार जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है. इस पर्व में नौं दिनों तक माता के 9 रूपों की खास पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान देवी मां प्रसन्न होकर भक्तों पर असीम कृपा बरसाती हैं, जिसके बाद उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. नवरात्र के दिनों में उत्तराखंड की धारी देवी मंदिर की भी काफी मान्यता है. ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रों में इंसान जो भी इच्छा लेकर वहां जाता है, खाली हाथ वापस नहीं लौटता है. इस मंदिर की खास बात है कि यहां विराजमान देवी मां की प्रतिमा तीन बार रूप बदलती हैं.
मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों का दावा है कि देवी मां का रूप दिन में तीन बार अलग-अलग प्रकार का देखने को मिलता है. ऐसा दावा है कि मंदिर में सुबह के समय मां धारी देवी की मूर्ति एक कन्या की तरह नजर आती है.
वहीं दोपहर के समय वह मूर्ति एक युवती के रूप में नजर आने लगती है तो वहीं शाम के समय में मां धारी देवी की मूर्ति एक बूढ़ी महिला के रूप में आ जाती है. आजतक कोई भी मंदिर के इस रहस्य को नहीं सुलझा पाया है.
धारी देवी मंदिर में भक्तों की हमेशा भीड़ जुटी रहती है. दूर-दूर से भक्त और पर्यटक माता के दर्शन के लिए मंदिर आते हैं. खासतौर पर नवरात्रि के दौरान तो मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है.
नवरात्र पर मंदिर में विशेष पूजा का प्रावधान है. इसके अनुसार ही मंदिर में पूजा सुबह चार बजे शुरू कर दी जाती है. हर साल अष्टमी और नवमी में श्रद्धालुओं और मंदिर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










