
नर्सरी में एडमिशन... बड़े शहरों के स्कूलों में दाखिला IIT-JEE निकालने जितना मुश्किल
AajTak
दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया आईआईटी प्रवेश परीक्षाओं से भी ज़्यादा प्रतिस्पर्धी हो गए हैं. ऊंची फीस और कड़ी प्रतिस्पर्धा अभिभावकों में तनाव पैदा कर रही है और उनकी प्रवेश रणनीतियां बदल रही हैं.
कई शहरी भारतीय अभिभावकों के लिए, नर्सरी में दाखिला बच्चे के जीवन की पहली और सबसे कठिन दौड़ बन गया है. कुछ प्रतिष्ठित स्कूलों में प्रवेश की संभावनाएं अब आईआईटी-जेईई की स्वीकृति दरों से भी कम हैं. वहीं लागत एमबीए कार्यक्रमों के बराबर है और भावनात्मक रूप से भी इसका असर बहुत ज़्यादा है.
आईआईटी-जेईई (2024-25): 1.8 लाख छात्र जेईई एडवांस्ड में शामिल हुए. इनमें से 17,740 आईआईटी सीटें उपलब्ध थी. यानी 10% को दाखिले का अवसर मिला.
दिल्ली नर्सरी एलीट स्कूलों में लगभग 70-100 सामान्य सीटें उपलब्ध हैं. आवेदन हजारों में आते हैं. प्रवेश की संभावना 3-5% से भी कम है. इस तरह नर्सरी में दाखिला लेना, आईआईटी, आईआईएम या यहां तक कि आइवी लीग कॉलेजों में प्रवेश पाने से भी कठिन हो जाते हैं.
केन्द्रीय विद्यालयों में और भी ज्यादा मारामारी 2024 में के.वी. बालवाटिका-1 (नर्सरी) की सीटें सार्वजनिक ड्रॉ के माध्यम से भरी गईं. कुछ क्षेत्रों में, कुछ दर्जन सीटों के लिए हजारों आवेदकों ने प्रतिस्पर्धा की.आज दिल्ली के किसी बड़े स्कूल में सीट मिलना लॉटरी जीतने जैसा है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक मेहरा, जो अपने बेटे के लिए नौ स्कूलों में आवेदन कर चुके एक पिता हैं, उनका कहना है कि हम नए साल का जश्न नहीं मना रहे थे. क्योंकि, हम उस वक्त एडमिशन लिस्ट के लिए वेबसाइट अपडेट कर रहे थे.
स्कूलों की बढ़ती फीस का बोझ दिल्ली के शीर्ष स्कूलों में फीस 2.5-6 लाख प्रति वर्ष (20,000-50,000 प्रति माह) + प्रवेश शुल्क 1.5 लाख तक है. वहीं मुंबई आईबी स्कूल: 4-10 लाख प्रति वर्ष, जिसमें एडवांस "बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर" और "डेवलपमेंट" शुल्क शामिल होते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












