)
नरेंद्र मोदी ने PM पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को फिर ले सकते हैं शपथ
Zee News
Narendra Modi Resign: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जल्द ही नई सरकार का गठन होना है. आज शाम 4 बजे NDA के सभी दलों के नेताओं की एक बैठक भी होनी है.
नई दिल्ली: PM Modi Resign: नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वे 8 जून को फिर से PM पद की शपथ ले सकते हैं. मोदी सरकार के कैबिनेट की बुधवार को आखिरी बैठक हुई. इस बैठक में 17वीं लोकसभा को भंग करने का फैसला किया. बैठक खत्म होने के बाद ही PM मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया. नई सरकार का गठन हो इसलिए मोदी ने इस्तीफा दिया है.
More Related News
