
नरेंद्र मोदी की नई सरकार इन 3 चुनौतियों से कैसे पार दिलाएगी बीजेपी को
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार के सामने गठबंधन की तो चुनौतियां होंगी हीं पर सबसे बड़ी चुनौती होगी भारतीय जनता पार्टी को अगले चुनावों के तैयार करना . कार्यकर्ताओं का मनोबल तो डाउन हुआ ही है दूसरी ओर कांग्रेस का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है उससे भी निपटना होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाग्य में रहा है कि वह चुनौतियों का रायता समेटते रहे हैं. एक बार फिर उनके और भारतीय जनता पार्टी के सामने चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं. एक तरफ तो सरकार बचाए रखने की कवायद है दूसरी ओर बीजेपी को फिर से जनता के बीच स्वीकार कराने का यत्न करना है. चीजें हाथ से फिसलती नजर आ रही हैं , उन्हें समेटना आसान नहीं होगा. सुशासन अलग किस्म का चैंलेंज है. और जनता के बीच से चुनकर आना अलग किस्म की चुनौती है. कई बार सुशासन के बावजूद भी जनता स्वीकार नहीं करती है. 2024 लोकसभा चुनावों के परिणाम इतने जटिल हैं कि उन्हें समझना और उन समस्याओं को समझकर उसका निदान करना भी आसान काम नहीं होगा. आइये देखते हैं कि नरेंद्र मोदी की सरकार के सामने कौन सी चुनौतियां हैं और वो उन चुनौतियों से कैसे निपट सकते हैं.
1-कांग्रेस के रिवाइवल का संकेत ,कैसे निपटेंगे
जिन लोगों को अभी भी लगता है कि बीजेपी अपनी कुछ कमियों के चलते हारी है उसमें कांग्रेस को मिलने वाले पॉजिटिव वोट की भूमिका नहीं है. वो मुगालते में हैं. उनको शायद राहुल गांधी की रायबरेली से 4 लाख वोटों से जीत दिखाई नहीं दे रही है. वह भी बिना तैयारी के. अचानक नामांकन के अंतिम दिन आकर महफिल लूट लेना ऐसे ही नहीं हो जाता है. यही बात अमेठी में भी रही. नामांकन के अंतिम दिन गांधी परिवार से बाहर के एक अननोन से शख्स ने बीजेपी की फायरब्रांड ऐसे लीडर को हराया जो 10 सालों से लगातार क्षेत्र में खाक छानती फिर रही थीं. उल्लेखनीय हैं कि स्मृति इरानी की हार भी कोई छोटी-मोटी नहीं थी. करीब एक लाख 65 हजार वोटों से हारी हैं वो चुनाव. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कई ऐसी सीटें जीत गई जहां से कोई नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था. ये केवल समाजवादी पार्टी के सहयोग के बदौलत नहीं हो सकता था. इस बात को बीजेपी जितनी जल्दी समझ लेगी उसे उतना ही फायदा होगा. 2024 , 2019 और 2014 के चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस में जिन सीटों पर सीधी फाइट हुई उसकी स्ट्राइक रेट देखिए कि कैसे कांग्रेस का फिर से रिवाइवल हो रहा है. 2024 में बीजेपी-कांग्रेस के बीच 286 सीटों पर सीधी लड़ाई हुई. बीजेपी ने 180 सीटों पर जीत दर्ज की और 62.90 फीसदी स्ट्राइक रेट रहा. कांग्रेस ने रिकॉर्ड 83 सीटें जीतीं और स्टाइक रेट 29 फीसदी का रहा.
इसी तरह, 2019 में बीजेपी-कांग्रेस के बीच 374 सीटों पर सीधे लड़ाई हुई. बीजेपी ने 257 सीटों पर जीत दर्ज की और 68.70 प्रतिशत चका स्ट्राइक रेट रहा. कांग्रेस सिर्फ 31 सीटें ही जीत सकी और 8.30 प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा.
साल 2014 में बीजेपी-कांग्रेस के बीच 370 सीटों पर सीधी लड़ाई हुई और बीजेपी ने 236 सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस सिर्फ 36 सीटें ही जीत सकी. बीजेपी का स्ट्राइक रेट 63.80 प्रतिशत रहा. जबकि कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 9.70 प्रतिशत रहा.
2-दलित वोटों में पैठ बनाने की ये कैसी तैयारी

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







