
'नरक पुरी, बदबू विहार, घिनौना नगर...' आगरा के लोगों ने बदले कॉलोनियों के नाम, अफसरों ने हटवाए पोस्टर
AajTak
उत्तर प्रदेश के आगरा में देवरेथा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने करीब छह कॉलोनियों के नाम बदलकर नरक पुरी, बदबू विहार, घिनौना नगर, कीचड़ नगर आदि रख दिए. दरअसल, लोगों ने इलाके का विकास न होने से नाराज होकर ऐसा कदम उठाया. जब अफसरों को पता चला तो टीम भेजकर पोस्टर फाड़ दिए गए.
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के देवरेथा क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन कॉलोनियों के लोगों ने अपनी कॉलोनियों का नाम बदलकर नरक पुरी, घिनौना नगर, कीचड़ नगर आदि रखने का फैसला किया और इसके बोर्ड लगवा दिए.
जब प्रशासन को इस बात की जानकारी मिली, तो आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद वहां लगे इन पोस्टर को हटवाया गया. अधिकारियों ने लोगों को इस तरह के पोस्टर दोबारा न लगाने की हिदायत दी है.
बता दें कि इस साल स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में आगरा को उत्तर प्रदेश में छठवां सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा मिला है. स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में पेश किए गए आंकड़ों की असलियत को चुनौती देते हुए स्थानीय लोगों ने कॉलोनियों के नए नाम वाले पोस्टर लगा दिए थे. इन पोस्टरों को आज आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने हटवा दिया.
स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह ने कहा, "आगरा विकास प्राधिकरण की सचिव गरिमा सिंह और एडीए अधिकारियों की टीम पुलिस के साथ सोमवार सुबह क्षेत्र में पहुंची. कॉलोनियों के नए नाम वाले पोस्टरों को फाड़ना शुरू कर दिया."
ADA सचिव बोलीं- अगर विकास चाहते हो, तो देना होगा शुल्क
इस दौरान एडीए अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी कि अगर ऐसे पोस्टर दोबारा लगाए, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. लोगों ने अधिकारियों को घेरकर उनसे सवाल किया कि उनके क्षेत्र का विकास क्यों नहीं हो रहा है?

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








