
'धुरंधर' की इस एक्ट्रेस ने अपने ही व्हाट्सएप की चैट कर डाली लीक?मचा बवाल
ABP News
धुरंधर में शरारत सॉन्ग पर डांस कर आयशा खान ने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी है. इतना ही नहीं अब तो वो स्टार बन चुकी हैं. इसी बीच वो अपने व्हाट्स एप अकाउंड की वजह से चर्चा में छा गई हैं.
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इतना ही नहीं इस फिल्म के सॉन्ग शरारत को भी लोगों का खूब प्यार मिला. इस सॉन्ग में आयशा खान ने अपने डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बना दिया. अब आलम ये है कि चारों तरफ सिर्फ उन्हीं के चर्चे देखने को मिल रहे हैं.
हालांकि, अब वो अपने व्हट्सएप की वजह से सुर्खियों में हैं. दऱअसल, आयशा का कहना है कि उनके नाम से किसी ने फेक व्हाट्स एप अकाउंट बना रखा है और उसे इस्तेमाल कर रहा है. इस बात को जानने के बाद आयशा हैरान रह गईं. क्योंकि उन्हें इस बात का डर था कि कहीं उनके नाम का इस्तेमाल कर कोई फ्रॉड ना किया जाए.
फेक अकाउंट के बारे में बता चलते ही आयशा ने लिया एक्शन
आयशा ने खुद इस बात को क्लियर किया है कि सरेआम उनके नाम का इस तरह से यूज करना उन्हें पसंद नहीं आया. ऐसे में आयशा ने खुद ही इस व्हाट्स एप की चैट को सोशल मीडिया पर लीक कर दिया. जी हां, आयशा को जैसे ही इस फेक अकाउंट के बारे में पता चला, उन्होंने इस पर एक्शन लेना ही ठीक समझा.













