
धनखड़ की मिमिक्री पर भड़की बीजेपी और सरकार, Reel बना रहे राहुल गांधी को भी घेरा
AajTak
संसद के बाहर प्रदर्शन करते हुए एक TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारकर मिमिक्री की, जिस पर उपराष्ट्रपति भड़क गए हैं. उपराष्ट्रपति ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह हास्यास्पद और अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना का वीडियो बना रहा है.
संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. पिछले दो दिनों में ही संसद में 100 से ज्यादा सांसद हंगामा करने की वजह से ही निलंबित हो चुके हैं. ऐसे में विपक्षी सांसद मंगलवार को संसद भवन के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे. ऐसे में बाहर प्रदर्शन करते हुए एक तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारकर मिमिक्री की, जिस पर उपराष्ट्रपति भड़क गए हैं. उपराष्ट्रपति ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह हास्यास्पद और अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना का वीडियो बना रहा है.
बता दें कि कल्याण बनर्जी जब उपराष्ट्रपति की नकल उतार रहे थे तो उस वक्त राहुल गांधी अपने मोबाइल से उनकी वीडियो बना रहे थे. राहुल गांधी के इस रवैये को लेकर अब भाजपा नेता कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं. इस पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जाट और किसान परिवार से आने वाले माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी का जिस तरह राहुल गांधी के निर्देशन में अपमान किया जा रहा है, वह असहनीय है. भारत इसका बदला जरूर लेगा और जिस तरह से वे आज कैमरों का इस्तेमाल कर रहे हैं, कल वे कैमरों से अपना चेहरा छिपाएंगे.'
'Reel वीडियो ने Real चेहरा उजागर कर दिया'
वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी विपक्षी नेताओं की इस हरकत पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, 'घमंडिया गठबंधन के सांसदों के इस 'Reel' वीडियो ने उनके ओछापन का 'Real' चेहरा देश के सामने उजागर कर दिया. संसद, संसदीय प्रक्रिया, संसदीय प्रणाली का सरेआम उड़ाया जा रहा यह मजाक देश देख रहा है.'
'राहुल Reel बनाने में मशगूल हैं'
धर्मेंद्र प्रधान ने आगे लिखा, 'विपक्ष की हालत 'चोर मचाये शोर' वाली है. आज देश के समक्ष दूध का दूध और पानी का पानी हो रहा है कि क्यों कुछ सदस्य निलंबित हैं. ऐसी घटिया हरकत करते हुए इनको जरा भी शर्म नहीं आयी, बल्कि “मोहब्बत के कथित स्वघोषित ठेकेदार” इस ओछापन की reel बनाने में भी मशगूल हैं. घमंडिया गठबंधन के दलों में यह होड़ मची है क़ि कौन कितना नीचे गिरेगा. जो जितना गिरेगा शायद वह उतना ही घमंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने का हक़दार होगा. लोकतंत्र की दुहाई देकर संसद को बार-बार बंधक बनाने वाले इन लोगों में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रतीकों के लिए थोड़ा भी सम्मान नहीं है. जब सत्ता में होते हैं तो लोकतंत्र को अपना गुलाम समझते हैं और जब सत्ता में नहीं होते हैं तो लोकतंत्र को बदनाम करने में लगे रहते हैं. देश इनके दोहरे चरित्र को भलीभांति समझ गया है. इस फूहड़पन के लिए कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन को इस बार देश की जनता दो डिजिट में समेट देगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










