
‘द हंड्रेड’ पर हंगामा या BCCI से बेचैनी? इग्लैंड के पाकिस्तान प्रेम के पीछे की इनसाइड स्टोरी
AajTak
इंग्लैंड की 'द हंड्रेड' लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न खरीदे जाने के दावों पर माइकल वॉन और हैरी ब्रूक जैसे दिग्गजों ने मोर्चा खोल दिया है. हालांकि, असल विवाद खेल से ज्यादा बीसीसीआई के बढ़ते वैश्विक दबदबे का नजर आता है.
क्रिकेट के मैदान पर जब गेंद और बल्ले की जंग पुरानी पड़ने लगती है, तो ऑफ-फील्ड 'बयानबाजी' का खेल शुरू होता है. इन दिनों इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटरों के बीच एक अजीब सी बेचैनी है. मुद्दा है- 'द हंड्रेड' (The Hundred) लीग और इसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कथित अनदेखी. लेकिन अगर आप पर्दे के पीछे झांकेंगे, तो समझ आएगा कि यह चिंता खेल के लिए कम और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बढ़ते वर्चस्व के खिलाफ ज्यादा है.
द हंड्रेड क्या है
द हंड्रेड यूनाइटेड किंगडम की एक पेशेवर क्रिकेट लीग है . यह दुनिया की एकमात्र क्रिकेट लीग है जो 100 गेंदों के प्रारूप का उपयोग करती है और , प्रत्येक टीम 100 गेंदों की एक पारी खेलती है. प्रत्येक टीम में पुरुषों और महिलाओं की टीमें होती हैं, और दोनों प्रतियोगिताएं एक साथ चलती हैं. इसका आयोजन इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा किया जाता है और यह हर साल जुलाई और अगस्त के महीनों में खेली जाती है. द हंड्रेड की पहली बड़ी नीलामी 11 मार्च (विमेंस) और 12 मार्च (मेन्स) को होगी.
हाल ही में एक ब्रिटिश अखबार की रिपोर्ट ने दावा किया कि 'द हंड्रेड' में निवेश करने वाली भारतीय आईपीएल (आईपीएल) फ्रेंचाइजियां पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगी. बस फिर क्या था, अभी नीलामी की तारीख तय नहीं हुई, खिलाड़ियों ने सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तानों ने ऐसा माहौल बना दिया जैसे कोई 'शैडो बैन' लागू हो गया हो.
हकीकत क्या है?
'द हंड्रेड' को शुरू हुए 5 साल हो गए. आपको जानकर हैरानी होगी कि अभी तक इस लीग में बहुत ही कम पाकिस्तानी खिलाड़ी ही खेल पाए हैं. पिछले साल 50 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और ऑक्शन में सलेक्ट होने के लिए तरस गए. हालांकि बाद में खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर को खेलने का मौका मिल गया.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











