
दो बच्चों के पिता ने फेसबुक पर लड़की से की दोस्ती, गर्भवती होने पर छोड़कर फरार
AajTak
मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है जहां फेसबुक पर एक शादीशुदा युवक तकमील अहमद ने असम की रहने वाली एक युवती से दोस्ती कर ली. जल्द ही ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और महिला अपने प्रेमी से मिलने असम से चंडीगढ़ पहुंच गई. युवक चंडीगढ़ में ही हेयरकटिंग का काम करता था.
आज की इस भौगदौड़ वाली जिंदगी में अकेले लोग सोशल मीडिया पर अपना साथी तलाशते हैं और दोस्ती कर लेते हैं. लेकिन असम की एक महिला को फेसबुक के जरिए अपने लिए दोस्त चुनना और फिर उससे प्रेम करना भारी पड़ गया. युवती के गर्भवती होने के बाद प्रेमी ने उसे छोड़ दिया और अब न्याय के लिए दरदर की ठोकरें खा रही है. दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है जहां फेसबुक पर एक शादीशुदा युवक तकमील अहमद ने असम की रहने वाली एक युवती से दोस्ती कर ली. जल्द ही ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और महिला अपने प्रेमी से मिलने असम से चंडीगढ़ पहुंच गई. युवक चंडीगढ़ में ही हेयरकटिंग का काम करता था. असम की युवती चंडीगढ़ पहुंचकर युवक के साथ रहने लगी और इसी दौरान गर्भवती हो गई. उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी की उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा था. इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई जिसके बाद प्रेमी ने बहला-फुसलाकर उसे असम वापस उसके घर भेज दिया.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












