
दोस्त ने 4 घंटे तक रिप्लाई नहीं दिया, महिला ने चेक करने को भेजा ड्रोन!
AajTak
एक महिला ने दोस्त को मैसेज भेजा. लेकिन दोस्त चार घंटे तक रिप्लाई नहीं कर सकी. क्योंकि वह हार्ट रिलेटेड समस्याओं से ग्रस्त हो गई थीं. इस पर मैसेज भेजने वाली दोस्त चिंतित हो गईं. उन्होंने हालचाल जानने के लिए दोस्त के फ्लैट के बाहर एक ड्रोन भेज दिया. दोस्ती की ये कहानी वायरल हो रही है.
चार घंटे तक महिला ने दोस्त के मैसेजेस का जवाब नहीं दिया, इस पर उनकी दोस्त को फिक्र हुई. दोस्त ने महिला की सलामती देखने के लिए फ्लैट की खिड़की के पास ड्रोन भेज दिया. चीनी सोशल मीडिया पर दोस्ती की ये कहानी काफी चर्चा में है. इंटरनेट यूजर, दोस्त के फैसले की तारीफ कर रहे हैं.
वेबसाइट 'स्टार वीडियो' को महिला की दोस्त वान ने बताया कि हाल में हार्ट से संबंधित दिक्कतों के कारण वह बीमार हो गई थीं, इसके बाद से उनकी दोस्त उन्हें लेकर बेहद फिक्रमंद रहने लगी थीं. वान ने जब दोस्त के मैसेजेस का जवाब नहीं दिया तो उन्हें चिंता हुई.
वान को उनकी दोस्त ने मैसेजेस में लिखा कि फार्मेसी पर जाए और अपना चेकअप करवाए. जो जरूरी टेस्ट हैं, वे भी करवाए. वान को इस करीबी दोस्त ने WeChat पर कई मैसेजेस भेजे.
इसके बाद वान दोस्त को जवाब देना भूल गईं. लगभग चार घंटों तक वान ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी. इस दौरान वह आराम कर रही थीं.
वान ने बताया कि इन चार घंटों के दौरान उनकी दोस्त ने कई मैसेज भेजे. इन मैसेजेस में वह लगातार वान के प्रति अपनी चिंता व्यक्त कर रही थीं. वान से उनकी दोस्त लगातार पूछ रहीं थीं, क्या गड़बड़ हो गई है? तुम क्या कर रही हो? मैं तुम्हें कई बार फोन कर चुकी हूं, जवाब क्यों नहीं दे रही हो?
इसके बाद वान की दोस्त ने अपने पति से कहा कि वह ड्रोन लेकर आएं. पति से ड्रोन को वान की बिल्डिंग के पास भेजने का आग्रह किया.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










