
देश के 8000 स्कूल... जहां नहीं हुआ एक भी एडमिशन, पढ़ाने के लिए हैं 20 हजार टीचर्स!
AajTak
भारत में हजारों ऐसे स्कूल हैं, जहां 2024-25 के दौरान किसी भी छात्र ने एडमिशन नहीं लिया. लेकिन, इन स्कूलों में 20 हजार से ज्यादा टीचर्स को सैलरी दी जा रही है.
भारत में लगभग 8000 स्कूल ऐसे हैं जहां सत्र 2024-25 के दौरान किसी भी छात्र ने एडमिशन नहीं लिया. शिक्षा मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इन सभी स्कूलों में भले ही किसी छात्र का एडमिशन नहीं हुआ, लेकिनइस दौरान 20,817 शिक्षकों को वेतन मिलता रहा.
केवल पश्चिम बंगाल में 3 हजार स्कूल
ऐसे जीरो एनरोलमेंट स्कूलों की संख्या पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा है. यहां 3,812 स्कूलों में 17,965 शिक्षक नौकरी कर रहे हैं. तेलंगाना 2,245 स्कूलों में कार्यरत 1,016 शिक्षकों के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में 463 स्कूलों के 223 शिक्षक ‘पढ़ा’ रहे हैं. लिस्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 81 ऐसे स्कूल हैं.
पिछले साल के 12,954 जीरो एनरोलमेंट स्कूलों के मुकाबले इस बार इस संख्या में 38 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है. इस बार सरकारी रिकॉर्ड में ऐसे केवल 7,993 स्कूल दर्ज हुए.
इन राज्यों में नहीं एक भी जीरो एनरोलमेंट स्कूल
वहीं कुछ राज्य और केंद्र-शासित प्रदेश (union territories) ऐसे भी हैं जहां जीरो एनरोलमेंट स्कूल नहीं हैं. इन राज्यों में हरियाणा, महाराष्ट्र, गोवा, असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं. इसके अलावा दिल्ली, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, दादरा-नगर हवेली, अंडमान और निकोबार, और दमन-दीव जैसे केंद्र-शासित प्रदेश भी गिनती में हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











